New Year 2020 : जानिए कैसा रहने वाला है गृह मंत्री अमित शाह के लिए साल 2020

New Year 2020 नया साल भारत के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को काफी कुछ देकर जा सकता है। अमित शाह की कुंडली में इस साल ग्रहों की स्थिति बेहद ही शुभ बन रही है। जिसके कारण उन्हें कोई नई ख्याति भी प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि कैसा रहेगा अमित शाह के लिए नया साल (New Year) तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा रहने वाला है गृह मंत्री अमित शाह के लिए साल 2020
अमित शाह के लिए नया साल 2020( Amit Shah Ke Liye Saal 2020)
गृह मंत्री अमित शाह की कुंडली की बात करें तो उनका जन्म कन्या लग्न और मेष राशि में हुआ है। इनकी कुंडली में सूर्य और बुध दूसरे भाव में, केतु चौथे भाव में, शनि छठे भाव में, चंद्रमा आठवें भाव में, गुरु नवें भाव में, राहु दसवें भाव में, मंगल ग्यारहवें भाव में और शुक्र बारहवें भाव में स्थित है। यदि इनकी चंद्र कुंडली की बात करें तो साल 2020 में शनि का गोचर इनके दसवें भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण इनका मान- सम्मान और भी अधिक बढ़ने वाला है और इन्हें जनता की भी पूरा साथ मिलने वाला है।
वहीं यदि अमित शाह की वर्षफल कुंडली की बात करें तो इनका तुला लग्न और कर्क राशि बन रही है। जिसमें सूर्य,शुक्र और बुध लग्न में, दूसरे भाव में गुरु,तीसरे भाव में शनि और केतु, नवें भाव में राहु, चंद्रमा दशम भाव में और मंगल बारहवें भाव में स्थित है। जो यह बताते हैं कि इस साल अमित शाह अपने लिए गए फैसलों से कदम पीछे नहीं हटाएंगे और देश की जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। इसके साथ ही इनकी वर्षफल कुंडली यह भी बताती है कि इस साल इन्हें जनता का भी पूरा सर्पोट मिलेगा।
साल 2020 में अमित शाह पर राहु की महादशा और चंद्रमा की अतरदशा चलेगी। जिसकी वजह से यह जो भी फैसले लेंगे वह सही ही साबित होंगे। इस साल सितंबर तक अमित शाह इसी तरह के शक्तिशाली फैसले लेते रहेगें जिसका उनको लाभ भी प्राप्त होगा। अमित शाह साल 2020 में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी ला सकते हैं। जिसका जनता पूरी तरह से स्वागत भी करेगी। इस कानून के बाद अमित शाह को जनता के द्वारा और भी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल हो सकती है।
लेकिन अमित शाह के फरवरी तक का समय कुछ खराब कहा जा सकता है। इस समय में इन्हें अनेकों विरोधों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में विरोधी पक्ष इन पर पूरी तरह से हावी भी हो सकता है। वहीं जनता के बीच में भी इनकी छवि कुछ खराब हो सकती है। लेकिन फरवरी के बाद अमित शाह अपने सभी विरोधों को दबा देंगे और अपने शत्रु पक्ष को पूरी तरह से परास्त करने में भी सक्षम होंगे। इस साल अमित शाह पूरी पार्टी का नेतृत्व अकेले ही करेंगे। जिसकी वजह से पार्टी को अन्य जगहों पर भी फायदा होगा।
स्वास्ठय के लिहाज से अमित शाह के लिए यह साल सामान्य रहेगा। इस समय में इन्हें पेट से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस साल आतंकवाद के खिलाफ भी अमित शाह के द्वारा कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। जिसकी वजह से आतंकवाद फैलाने वाले लोगों की कमर पूरी तरह से टूट जाएगी। वहीं साल 2020 में भी अमित शाह के द्वारा आने वाले चुनावों में अन्य राज्यों में बीजेपी को बहुत बड़ा फायदा हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS