New Year 2020 : जानिए राशि के अनुसार नए साल पर कौन सा रत्न चमकाएगा आपकी किस्मत

New Year 2020 : जानिए राशि के अनुसार नए साल पर कौन सा रत्न चमकाएगा आपकी किस्मत
X
नया साल जीवन में कई प्रकार की खुशियां लाता है। लेकिन यदि आप यह जान लें कि आपको नए साल पर कौन सा रत्न धारण करना चाहिए और कौन सा रत्न धारण नहीं करना चाहिए तो इस साल का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं नए साल पर राशि के अनुसार कौन सा रत्न धारण किया जा सकता है।

New Year 2020 नए साल पर अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन की सभी प्रकार की मुश्किलें समाप्त हो जाती हैं। लेकिन यदि आप यह नहीं जानते कि आपको अपनी राशि के अनुसार कौन सा रत्न धारण करना चाहिए तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं नए साल पर राशि के अनुसार कौन- सा रत्न धारण किया जा सकता है।


नया साल 2020 मेष राशि का रत्न (New Year 2020 Aries Gemstone)

मेष राशि के जातकों के लिए साल 2020 में पुखराज रत्न पहनना काफी शुभ होगा। आप इस साल के पहले गुरुवार को दहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली में सोने या पीतल की अंगूठी में पुखराज जड़वाकर पहन सकते हैं। लेकिन आपको इस साल गोमेद और हीरा बिल्कुल भी धारण नहीं करना चाहिए।


नया साल 2020 वृषभ राशि का रत्न (New Year 2020 Taurus Gemstone)

वृषभ राशि के जातक यदि इस साल नीलम धारण करते हैं तो इन्हें जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। आप यह नीलम शनिवार के दिन शाम के समय चांदी की अगूंठी में मध्यमा ऊंगली में जड़ावाकर पहन सकते हैं। लेकिन इस साल आपको मोती और हीरा बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए।


नया साल 2020 मिथुन राशि का रत्न (New Year 2020 Gemini Gemstone)

साल 2020 में मिथुन राशि के जातक यदि ओपल धारण करते हैं तो आपको करियर जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। इस ओपल को आप चांदी की अंगूठी में दहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली में शुक्रवार की शाम को यदि आप पहनते हैं तो आपके लिए काफी शुभ होगा। लेकिन आपको इस साल नीलम बिल्कुल भी धारण नहीं करना चाहिए।


नया साल 2020 कर्क राशि का रत्न (New Year 2020 Cancer Gemstone)

कर्क राशि के जातको के लिए साल 2020 में देसी मूंगा पहनना काफी शुभ रहेगा। यदि आप इस साल यह रत्न पहनते हैं तो आपके साहस में वृद्धि होगी। आप इस मूंगे को मंगलवार की सुबह तांबे या सोेने की अंगूठी में जड़वाकर दहिनें हाथ की अनामिका अंगूली में पहनें। इसके साथ ही आप मोती रत्न भी धारण कर सकते हैं।


नया साल 2020 सिंह राशि का रत्न (New Year 2020 Leo Gemstone)

साल 2020 में सिंह राशि के जातको को माणिक्य अवश्य ही धारण करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। आपको यह माणिक्य रविवार की सुबह सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वाकर दहिनें हाथ की अनामिका ऊंगली में धारण करना चाहिए। इसके साथ ही आपको रोज सूर्यदेव को भी जल अर्पित करना चाहिए।


नया साल 2020 कन्या राशि का रत्न (New Year 2020 Virgo Gemstone)

कन्या राशि के जातको को साल 2020 में पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में फैसले लेने में आसानी रहेगी। आपको यह पन्ना बुधवार के दिन शाम के समय सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दहिने हाथ की कनिष्ठा ऊंगली में धारण करना चाहिए। लेकिन आपको इस साल भूलकर भी मोती या मूंगा रत्न धारण नहीं करना चाहिए।


नया साल 2020 तुला राशि का रत्न (New Year 2020 Libra Gemstone)

तुला राशि के जातको को साल 2020 में नीलम रत्न अवश्य धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। आपको यह नीलम शनिवार की रात में दहिने हाथ की मध्यमा ऊंगली में चांदी की अंगूठी में जड़वाकर धारण करना चाहिए। इसके साथ ही आपको नियमित रूप से शनिदेव की भी पूजा करनी चाहिए।


नया साल 2020 वृश्चिक राशि का रत्न (New Year 2020 Scorpio Gemstone)

साल 2020 में वृश्चिक राशि के जातको को पीला पुखराज जरूर धारण करना चाहिए। यह रत्न पहनने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आपको यह पुखराज गुरुवार के दिन सुबह के समय सोने या पीतल की अंगूठी में जड़वाकर दहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली में धारण करना चाहिए। इसके साथ ही आपको एक लोहे का छल्ला भी धारण करना चाहिए।


नया साल 2020 धनु राशि का रत्न (New Year 2020 Sagittarius Gemstone)

साल 2020 में धनु राशि के जातको के लिए मूंगा रत्न धारण करना काफी शुभ रहेगा। यह रत्न पहनने से आपको धनलाभ होगा। आपको यह मूंगा मंगलवार के दिन सुबह के समय दहिने हाथ की अनामिका ऊंगली में सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वाकर पहनेें। इसके साथ ही आपको माणिक्य रत्न भी अवश्य धारण करना चाहिए।


नया साल 2020 मकर राशि का रत्न (New Year 2020 Capricorn Gemstone)

मकर राशि के जातको को साल 2020 में नीलम रत्न धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार में कलेश का वातावरण नहीं बनेगा। आप इस नीलम को शनिवार की रात दहिन हाथ की मध्यमा ऊंगली मे चांदी या लोहे की अंगूठी में जड़वाकर धारण करें। इसके साथ ही आपको इस साल शनिदेव की उपासना भी निरंतर करते रहना चाहिए।


नया साल 2020 कुंभ राशि का रत्न (New Year 2020 Aquarius Gemstone)

साल 2020 में कुंभ राशि के जातको को ओपल धारण करना चाहिए। ऐसा करने से आपको स्वास्थय में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आपको यह ओपल शुक्रवार की शाम को अपने दहिने हाथ की तर्जनी ऊंगली में चांदी या सोने की अंगूठी में जड़वाकर अवश्य पहनना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस साल कोई भी लाल रंग का रत्न धारण नहीं करना चाहिए।


नया साल 2020 मीन राशि का रत्न (New Year 2020 Pisces Gemstone)

मीन राशि के जातको को साल 2020 में मोती रत्न अवश्य धारण करना चाहिए। मोती पहनने से आपके क्रोध में कमीं आएगी और साथ ही आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। आप यह मोती सोमवार की शाम को दहिने हाथ की कनिष्ठा ऊंगली में चांदी की अंगूठी में जड़वाकर पहन सकते हैं। लेकिन इस साल आपको पन्ना रत्न नहीं धारण करना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story