New Year 2020 : वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर दें ये गिफ्ट, धन के साथ बढ़ेंगी खुशियां

New Year 2020 नए साल लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को उपहार देते हैं। लेकिन यदि आप अपने चाहने वालों को वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार उपहार देते हैं तो आपके आपनों के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही उनके जीवन में खुशियों का आगमन भी होगा और यदि आपको वास्तु के अनुसार उपहारों के बारे में नहीं पता है तो हम आपको आज इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल पर क्या गिफ्ट ( New Year Gift ) दे सकते हैं।
नए साल पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट (New Year Gift According To Vastu Shastra)
1. आप यदि नए साल पर किसी को उपहार में चांदी या मिट्टी का हाथी देते हैं तो इससे न केवल उसके जीवन में बल्कि आपके जीवन में भी सकारात्मकता का वास होगा। क्योंकि हाथी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है।
2. सात घोड़ों की तस्वीर को भी वास्तु शास्त्र के अनुसार उपहार में देना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सात घोड़ों को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी तस्वीर को घर में रखने से घर के मुखिया के आय के स्रोत बढ़ने लगते हैं और घर में सुख और समृद्धि का वास भी होता है।
3. गणेश जी की मूर्ति को भी नए साल पर उपहार में देना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश की मूर्ति को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष समाप्त होते हैं।
4. यदि आप किसी को तुलसी का पौधा नए साल पर उपहार में देते हैं तो न केवल उपहार पाने वाले की बल्कि आपकी समृद्धि में भी विकास होगा। घर में तुलसी का पौधा रखने से वास्तु शास्त्र के अनुसार सभी प्रकार के नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी को चांदी की कोई भी वस्तु उपहार देते हैं तो उस व्यक्ति की समृद्धि में विकास तो होगा ही साथ ही उसके स्वास्थय में भी वृद्धि होगी।
6. मिट्टी से बनी कोई भी वस्तु यदि आप नए साल पर उपहार में देते हैं तो उस व्यक्ति को जीवन में सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी और साथ ही उस व्यक्ति के जीवन में सुख और शांति का भी वास होगा।
7.वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर पंख भी यदि किसी गिफ्ट दिया जाए तो उसके घर से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर होते हैं और उस व्यक्ति को जीवन में सफलता के साथ सुख और शांति की प्राप्ति भी होती है।
8. यदि आप किसी व्यक्ति को राधा कृष्ण की तस्वीर उपहार में देते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार उस व्यक्ति के जीवन में कभी भी प्रेम का आभाव नहीं रहता। इतना ही नहीं उस व्यक्ति का वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है।
9. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप किसी व्यक्ति को तांबे का कछुआ उपहार में देते हैं तो उसके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं रहती। क्योंकि कछुए को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है।
10. अगर आप किसी व्यक्ति को नए साल लाफिंग बुद्धा उपहार में देते हैं तो उसके जीवन में खुशियां हमेशा ही बढ़ती रहेंगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाफिंग बुद्धा को घर मे रखना अत्यंत ही शुभ माना गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS