New Year 2020 : नए साल पर क्या करें और क्या न करें

New Year 2020 : नए साल पर क्या करें और क्या न करें
X
नए साल पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप आने वाले साल का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने जीवन में खुशियां प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं नए साल पर क्या करें और क्या न करें

New Year 2020 नए साल पर क्या करें और क्या न करें यह जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। क्योंकि यह जानने से आप अपने नए साल को और भी ज्यादा सुखमय और मंगलकारी बना सकते हैं। इतना ही नहीं यह सब जानकर आप अपने पिछले साल की भी सभी परेशानियों को खत्म कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं नए साल पर क्या करें और क्या न करें


नए साल पर क्या करें (Naye Saal Per Kya Kare)

1. साल के पहले दिन स्नान करके साफ वस्त्र धारण करके मंदिर अवश्य जाएं और अपने ईष्ट की आराधना अवश्य करें। यदि आपको अपने ईष्ट के बारे में नहीं पता है तो आप अपने पसंद के देवी देवता की आराधना कर सकते हैं।

2.नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर ऊं या स्वास्तिक का चिन्ह अवश्य बनाएं। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

3. साल के पहले दिन ही घर में तुलसी या मनीप्लांट का पौधा अवश्य लगाएं। यह पौधे घर में लगाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।

4. नए साल के पहले दिन किसी गरीब व्यक्ति की मदद अवश्य करें या निर्धन लोगों के बीच में खाने पीने की चीजें अवश्य बांटें।

5. यदि आपके घर के मे कोई बुजुर्ग है तो साल के पहले दिन उनके पैर छुकर उनका आर्शीवाद अवश्य लें और यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग नहीं है तो आप घर के अन्य किसी बड़े के पैर भी छू सकते हैं।

6.नए साल के पहले दिन अपने से छोटों को उपहार स्वरूप कुछ अवश्य दें। ऐसा करने से आपके घर में खुशियों का आगमन होगा।

7. साल के पहले दिन से ही पशु और पक्षियों की सेवा अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी सभी प्रकार की परेशनियां दूर हो जाएंगी

8.यदि आप नए साल पर लाल रंग के वस्त्रों का प्रयोग करते हैं तो यह आपके लिए अतिशुभ होगा।

9.नए साल की मध्य रात्रि पर घर के दरवाजे खुले रखने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

10.नए साल पर दाल का सूप पीना या अंगूर खाना अतिशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में गुडलक आता है।


नए साल पर क्या न करें (Naye Saal Per Kya Na Kare)

1. नए साल के पहले दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग न करें। काले रंग का प्रयोग करने से पूरे साल भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

2. नए साल पर अपने घर की कोई अलमारी खाली न रखें। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

3. नए साल पर अपने पर्स को बिल्कुल भी खाली न रखें। ऐसा करने से साल भर आपका पर्स भरा रहेगा और आपको पैसों की कोई कमीं नही होगी।

4. यदि आप नए साल का सेलिब्रेशन अपने घर पर ही कर रहे हैं तो ऐसे लोगों को घर पर बिल्कुल भी न बुलाएं जो झगड़ालू हों या फिर नकारात्मक सोच रखते हैं।

5.साल के पहले दिन से ही अपने घर के अंदर अंधेरा न रखें। हमेशा घर में उजाला रखें। ऐसा करने से आपका जीवन भी जगमगाता रहेगा।

6.नए साल पर किसी को भी पैसे उधार बिल्कुल भी न दें नहीं तो पूरे साल आपको धन की कमीं रह सकती है।

7. किसी भी रूप में नए साल पर कैंची और धारदार वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न हीं साल के पहले दिन ऐसी वस्तुओं को घर पर लाना चाहिए।

8. साल के पहले दिन घर से किसी भी चीज को बाहर न फेंके। नए साल से पहले ही घर की अच्छी तरह से सफाई कर लें।

9. किसी भी रूप में साल के पहले दिन मांस और मदिरा का सेवन न करें। नए साल पर इन चीजों का प्रयोग करने से घर में आर्थिक संकट आता है।

10.नए साल के पहले दिन किसी भी रूप में न तो घर में कलेश करें और न हीं किसी बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story