Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधे इस रंग की राखी

Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई को बांधे इस रंग की राखी
X
रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए इसका ध्यान रखा जाए तो भाई को अकाल मृत्यु से बचाया जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने भाई की राशि के अनुसार ही रंग चुनना चाहिए, सिहं राशि की बहने अपने भाई को नारंगी रंग की राखी बांध सकती हैं, आइये जानते हैं बाकी राशियों के जातकों को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए...

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार राखी बांधने से आपके भाई की सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है। रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जो भाई बहन के प्रेम को और भी ज्यादा गहरा करता है। यह पर्व प्रत्येक भाई को उसके कर्तव्यों को याद दिलाने वाला पर्व है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 2019 (Raksha Bandhan 2019 ) में 15 अगस्त 2019 (15 August 2019) के दिन मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लेती है। लेकिन अगर वह राशि के अनुसार अपने भाई को राखी बांधती है तो इससे न केवल उनके भाई को बल्कि उन्हें भी लाभ प्राप्त होगा।


रक्षाबंधन मेष राशि राखी का रंग

अगर आपके भाई की मेष राशि है तो उनकी राशि का स्वामी मंगल है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल का रंग लाल है। इसलिए आपको अपने भाई का लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। इसके अलावा आप उन्हें पीले रंग की राखी भी बांध सकती है।


रक्षाबंधन वृष राशि राखी का रंग

अगर आपके भाई की राशि वृष है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उनकी राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र नीले रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको अपने भाई को नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इसके अलावा आप अपने भाई को हरे रंग की राखी भी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन मिथुन राशि राखी का रंग

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो आप अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकती हैं। क्योंकि बुध को हरे रंग का प्रतिनिधित्व करने वाला बताया गया है। इसके अलावा आप अपने भाई को हल्के नीले रंग की राखी भी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन कर्क राशि राखी का रंग

अगर आपके भाई की राशि कर्क है तो आप अपने भाई को सफेद रंग की राखी बांध सकती है। क्योंकि इस राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा को सफेद रंग का कारक कहा जाता है। इसके अलावा आप अपने भाई को पीले रंग की राखी भी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन सिंह राशि राखी का रंग

सिहं राशि का स्वामी सूर्य होता है और अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो आप उन्हें गोल्डन का नारंगी कलर की राखी बांध सकती है। इसके अलावा आप अपने भाई को पीले या गुलाबी रंग की राखी भी बांध सकती हैं। इस रंग की राखी की राखी बांधने से आपके भाई सभी बांधांए समाप्त हो जाएगी।


रक्षाबंधन कन्या राशि राखी का रंग

जिन बहनों के भाईयों की राशि कन्या है। वह बहने अपने भाई को हरे रंग की राखी बांध सकती हैं। क्योंकि कन्या राशि का स्वामी बुध है और बुध को हरे रंग का प्रतिनिधि कहा गया है। इसके अलावा आप अपने भाई को सफेद रंग की राखी भी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन तुला राशि राखी का रंग

अगर आपके भाई की राशि तुला है तो उनकी राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र को नीले रंग का प्रतिनिधि माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को हल्के नीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को हल्के नीले या क्रीम कलर की राखी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन वृश्चिक राशि राखी का रंग

वृश्चिक राशि वालें जातकों का स्वामी मंगल को माना जाता है और मंगल को लाल रंग का कारक माना जाता है। इसलिए आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को लाल रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को गुलाबी रंग की राखी भी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन धनु राशि राखी का रंग

अगर आपके भाई की राशि धनु है और धनु राशि का स्वामी बृहस्पति देव को कहा जाता है। बृहस्पति देव को पीला रंग अत्याधिक प्रिय है। इसलिए आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को चंदन की राखी बांध सकती है। इसके अलावा आप अपने भाई को सफेग रंग की राखी भी बांध सकती हैं।


रक्षाबंधन मकर राशि राखी का रंग

मकर राशि वालें जातकों का स्वामी शनि ग्रह है । रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को गहरे नीले रंग की राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को हरे रंग की राखी भी बांध सकती है।


रक्षाबंधन कुंभ राशि राखी का रंग

जिन बहनों के भाईयों की राशि कुंभ है। वह बहने अपने भाई को रक्षाबंधन के दिन रुद्राक्ष जड़ित राखी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को पीले रंग की राखी बांध सकती हैं। रुद्राक्ष जड़ित राखी बांधने से आपके भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।


रक्षाबंधन मीन राशि राखी का रंग

अगर आपके भाई की राशि मीन है तो उनकी राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। बृहस्तपति पीले रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए आपको रक्षाबंधन के दिन सुनहरे पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। इसके अलावा आप अपने भाई को चंदन की राखी भी बांध सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story