Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई बहन को दें ये फूल, अटटू रहेगा रिश्ता

Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई बहन को दें ये फूल, अटटू रहेगा रिश्ता
X
रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन को फूल देकर उसकी खुशी को दुगना कर सकता है, यदि सिंह राशि के भाई अपनी बहन को गुलाबी रंग का गुलाब देते हैं तो उनकी बहन का सम्मान हमेशा बरकरार रहेगा, आइए जानते हैं इसके अलावा भाई अन्य राशि की बहनों को कौन सा फूल देकर खुश कर सकते हैं।

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन भाई बहने के लिए सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए राखी (Rakhi) बांधती हैं और भाई अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सदैव उनकी रक्षा का वचन देता है। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन फूलों को भी अधिक महत्व दिया जाता है। इस दिन अगर भाई अपनी बहन की राशि के अनुसार उसे फूल दे तो उसकी बहन के जीवन में सदैव सुख और शांति बनी रहेगी। वैसे भी फूल जीवन में नया रंग और उत्साह भरने के लिए जाने जाते हैं तो आइए जानते हैं राशि के अनुसार भाई अपनी बहन को कौन- सा फूल दे सकता है।


इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन के दिन भाई बहन की लड़ाई को खत्म करने के लिए अपनाएं ये टोटके

रक्षाबंधन मेष राशि के लिए फूल

अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को लाल रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। यदि आप अपनी बहन को इस दिन लाल रंग का गुलाब देते हैं तो यह फूल आपकी बहन के लिए काफी शुभ होगा।


रक्षाबंधन वृष राशि के लिए फूल

यदि आपकी बहन की राशि वृष है तो आप रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को सफेद रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। अगर आप इस दिन अपनी बहन को जैसमीन का फूल भी दे सकते है।


रक्षाबंधन मिथुन राशि के लिए फूल

मिथुन राशि की बहनों को भाई रक्षाबंधन के दिन नीले रंग का फूल का कोई भी फूल दे सकते हैं। इसके अलावा यदि आप अपनी बहन को इस दिन कमल का फूल देते हैं तो आपकी बहन पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।


रक्षाबंधन कर्क राशि के लिए फूल

अगर आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को सफेद रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। यदि आप अपनी बहन को इस दिन सफेद रंग का गुलाब देते हैं तो आपकी बहन के जीवन में सदैव सुख और शांति बनी रहेगी।


रक्षाबंधन सिंह राशि के लिए फूल

यदि आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को गुलाबी रगं का कोई भी फूल दे सकते हैं। इस दिन आप अपनी बहन को गुलाबी रंग का गुलाब भी दे सकते हैं।


रक्षाबंधन कन्या राशि के लिए फूल

कन्या राशि की बहनों को भाई रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को नीले रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। इस दिन आप अपनी बहन को चमेली का फूल भी दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan Shayari : रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने के लिए शेयर करें ये टॉप रक्षाबंधन शायरी


रक्षाबंधन तुला राशि के लिए फूल

यदि आपकी बहन की राशि तुला है तो आप अपनी बहन को सफेद रंग का गुलाब दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को चांदनी का फूल भी दे सकते हैं। यह फूल देने से आपकी बहन के जीवन में सदैव शांति का वास होगा।


रक्षाबंधन वृश्चिक राशि के लिए फूल

यदि आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आप अपनी बहन को गुलमोहर का फूल दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को गुलाबी रंग का गुलाब भी दे सकते हैं। यह फूल आपकी बहन के जीवन में खुशियों को भर देगा।


रक्षाबंधन धनु राशि के लिए फूल

अगर आपकी बहन की राशि धनु है तो आप अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन पीले रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। इस दिन आप अपनी बहन को गेंदे का भी फूल दे सकते हैं। यह फूल देने से आपकी बहन को बृहस्पति देव का आर्शीवाद प्राप्त होता रहेगा।


रक्षाबंधन मकर राशि के लिए फूल

यदि आपकी बहन की राशि मकर है तो आप अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को नीले रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। इस दिन आप अपनी बहन को अपराजिता का फूल भी दे सकते हैं। यह फूल देने से आपकी बहन के जीवन में सदैव ऐश्वर्य बना रहेगा।


रक्षाबंधन कुंभ राशि के लिए फूल

अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो आप अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को हरे रंग का गुलाब दे सकते हैं। यदि आप अपनी बहन को इस दिन हरे रंग का गुलाब देते हैं तो आपकी बहन के जीवन में हमेशा उत्साह बना रहेगा।


रक्षाबंधन मीन राशि के लिए फूल

यदि आपकी बहन की राशि मीन है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन पीले रंग का कोई भी फूल दे सकते हैं। इस दिन आप अपनी बहन को अगर लैवेंडर का फूल देते हैं तो आपकी बहन के जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story