Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन पर ग्रहों के अनुसार जानें कैसा है आपका अपने भाई या बहन से आपसी संबंध

Raksha Bandhan 2019  रक्षाबंधन पर ग्रहों के अनुसार जानें कैसा है आपका अपने भाई या बहन से आपसी संबंध
X
रक्षाबंधन भाई बहन का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है, भाई बहन आपस में लड़ते भी हैं और फिर से एक भी हो जाते हैं, लेकिन आप अपनी जन्मपत्री में ग्रहों के अनुसार अपने भाई या बहन का स्वाभाव आसानी से जान सकते हैं , ग्रहों में बुध को बहन , मंगल को छोटे भाई और बृहस्पति को बड़े भाई का कारक माना जाता है।

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहनों को त्योहार माना जाता है। बहनें रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन बिना कुछ खाए पिए अपने भाई को राखी बांधने का इंतजार करती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन की पंसद का ध्यान रखकर उसके लिए उपहार लाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी जन्मपत्री में ऐसे कौन से ग्रह हैं। जिन्हें सुधारकर आप अपने भाई या बहन के साथ संबंध और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। रक्षाबंधन इस साल 24 अगस्त 2019 (Raksha Bandhan 24 August 2019) के दिन मनाया जाएगा तो आइए जानते हैं ग्रहों के अनुसार कैसा है आपका अपने भाई या बहन से संबंध


कुंडली के अनुसार भाई का सुख (Kundli Ke Anusar Bhai Ka Sukh)

भाई बहन के रिश्ते को सबसे ज्यादा पवित्र रिश्ता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाई बहन के लिए कुंडली का तीसरा और ग्यारहवां भाव देखा जाता है। इन भावों से यह पता लगाया जा सकता है कि आपका अपने भाई या बहन के साथ रिश्ता किस प्रकार का है। ग्रहों में बड़े भाई का कारक बृहस्पति ग्रह कहलाता है और छोटे भाई का कारक मंगल कहा जाता हैं। वहीं बहन का कारक बुध ग्रह को माना जाता है। विद्वानों के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में तीसरा भाव, उस भाव का स्वामी और कारक ग्रह मंगल शुभ अवस्था में हो तो उन व्यक्तियों को अपने छोटे भाई का प्रेम लगातार मिलता रहता है। इतना ही नहीं उनके भाई प्रत्येक परिस्थिति में उनका साथ भी देते हैं।


कुंडली के अनुसार बहन का सुख (Kundli Ke Anusar Bahan Ka Sukh)

कुंडली के अनुसार तीसरे भाव से ही बहन का विचार किया जाता है। तीसरा भाव ही हमें हमारी बहन और भाई के बारे में बताता है। बहन का कारक ग्रह बुध को माना जाता है। बुध जितना ही शुभ अवस्था में और बलवान स्थिति में होता है। उतना ही छोटी बहन का प्रेम और उसका साथ प्राप्त होता है। अगर बहन बड़ी है तो तीसरे भाव , उसका स्वामी कारक ग्रह पर जितने शुभ ग्रह की दृष्टि होगी उतना ही सुख बड़ी बहन को अपने छोटे भाई से मिलेगा। इस प्रकार से आप भी अपनी जन्मपत्री देखकर अपने छोटे भाई से प्रेम और सहयोग के बारे में आसानी से जान सकते हैं।


कुंडली के अनुसार बड़े भाई- बहनों का सुख (Kundli Ke Anusar Bade Bhai Bhan Ka Sukh)

कुंडली में बडे़ भाई के सुख के लिए ग्यारहवें भाव उसके स्वामी और बृहस्पति ग्रह का विचार किया जाता है और बहन के लिए बुध का विचार किया जाता है। इसमें भाव भावेश और कारक ग्रह जितने अधिक बलवान होंगे आपको अपने भाई बहनों का सुख उतना ही अच्छा प्राप्त होगा और यदि वह जितने खराब अवस्था में होंगे उतना ही आपका उनसे लड़ाई झगड़ा होगा। इसलिए आपको सदैव ही अपने छोटे भाई के लिए मंगल, बहन के लिए बुध और बड़े भाई के लिए बृहस्पति को प्रसन्न रखना चाहिए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story