Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार बहन को दें ये उपहार

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार अगर आप अपनी बहन को उपहार देते हैं तो आप औप आपकी बहन के जीवन में सदैव सुख और समृद्धि बनी रहेगी। रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान करने वाला त्योहार है। रक्षाबंधन का पर्व 2019 (Raksha Bandhan Festival 2019) में 15 अगस्त 2019 के दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती है और भाई का भी यह कर्तव्य है कि वह उपहार स्वरूप अपनी बहन को कुछ दे। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार आप अपनी बहन को उपहार में क्या दे सकते हैं।
रक्षाबंधन मेष राशि की बहनों को गिफ्ट
अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को लाल रंग की कोई भी वस्तु उपहार में दे सकते हैं। इस दिन अगर आप अपनी बहन को लाल रंग के वस्त्र गिफ्ट में दें तो काफी शुभ होगा। इसके अलावा आप अपनी बहन को जिंक से बनी भी कोई गिफ्ट में दे सकते हैं।
रक्षाबंधन वृष राशि की बहनों को गिफ्ट
जिन भाईयों की बहनें वृष राशि की है तो वह भाई अपनी बहनों को रक्षाबंधन के दिन परफ्यूम या चॉकलेट गिफ्ट में दे सकते हैं। इस दिन आप अपनी बहन को संगरमरमर की भी कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं। यह उपहार देने से आप और आपकी बहन के बीच में प्रेम का अटूट रिश्ता बना रहेगा।
रक्षाबंधन मिथुन राशि की बहनों को गिफ्ट
मिथुन राशि के लोगों को पढ़ने- लिखने का अत्याधिक शौक होता है। रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को पेन सेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को हरे रंग के कपड़े, खेल कूद का समान भी उपहार में दे सकते हैं। इनमें से कोई भी उपहार अपनी बहन को दें सकते हैं।
रक्षाबंधन कर्क राशि की बहनों को गिफ्ट
अगर आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को चांदी से बनी वस्तुएं उपहार में दे सकते हैं। इस राशि वालों के लिए सफेद रंग भी काफी शुभ होता है। इसलिए आप अपनी बहन को सफेद रंग की वस्तुएं भी उपहार में दे सकती हैं। इसके अलावा मोतियों का हार देना भी आपकी बहन के लिए काफी शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन सिंह राशि की बहनों को गिफ्ट
जिन भाईयों की बहनें सिंह राशि की है तो वह भाई अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन सोने का कोई भी आभूषण उपहार में दे सकते हैं। यदि आप अपनी बहन को सोने के आभूषण उपहार में नहीं दे सकते तो आप तांबे से बनी कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को कोई एंटीक पीस यो लकड़ी से बनी वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं।
रक्षाबंधन कन्या राशि की बहनों को गिफ्ट
यदि आपकी बहन की राशि कन्या राशि है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को कांसे से बनी कोई चीज उपहार में दे सकते है। इसके अलावा हरे वस्त्र भी उपहरा में देना भी आपके लिए काफी शुभ रहेगा। लेकिन अगर आप अपनी बहन को पन्ना रत्न से बनी अंगूठी उपहार में देते हैं तो यह आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन तुला राशि की बहनों को गिफ्ट
अगर आपकी बहने की राशि तुला है तो रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को अपनी बहन को उनकी मंदपंसद जगह घूमाने के लिए लेकर जाएं। इसके अलावा आप उन्हें घड़ी, परफ्यूम आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं। आपका यह उपहार आपकी बहन के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान ला देगा।
रक्षाबंधन वृश्चिक राशि की बहनों को गिफ्ट
जिन भाईयों की बहने वृश्चिक राशि की है। वह भाई रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को मूंगे से बनी कोई चीज उपहार में दे। अगर आप अपनी बहन को मूंगे से बनी कोई चीज उपहार में नहीं दे सकते तो आप अपनी बहन को लाल रंग की मिठाई भी दे सकते हैं। इसके अलावा आप तांबे से बनी कोई चीज भी उपहार में दे सकते हैं।
रक्षाबंधन धनु राशि की बहनों को गिफ्ट
अगर आपकी बहन की धनु राशि है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन को कोई धार्मिक पुस्तक उपहार में दे सकते हैं। वैसे भी धनु राशि वाले अत्याधिक धार्मिक होते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को कोई धार्मिक पुस्तक या फिर पीले रंग की कोई वस्तु भी उपहार में दे सकते हैं।
रक्षाबंधन मकर राशि की बहनों को गिफ्ट
यदि आपकी बहन की राशि मकर है तो आप रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को मोबाइल, लेपटॉप उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को पत्थर बना कोई शोपीस भी उपहार में दे सकते हैं। यह उपहार देने से आप और आपकी बहन के बीच में प्रेम सदैव बना रहेगा।
रक्षाबंधन कुंभ राशि की बहनों को गिफ्ट
अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो आप अपनी बहन को रक्षाबंधन के दिन नीलम से बनी कोई भी चीज उपहार में दे सकते हैं। यदि आप अपनी बहन को नीलम से बनी कोई चीज उपहार में नहीं दे सकते तो आप अपनी बहन को ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को सैंडिल भी उपहार में दे सकते हैं।
रक्षाबंधन मीन राशि की बहनों को गिफ्ट
जिन भाईयो की बहनों की राशि मीन है। वह भाई अपनी बहनों को सोने की अंगूठी उपहार में दे सकते हैं। यदि आप सोनें की अंगूठी अपनी बहन को उपहार में नही दे सकते तो आप अपनी बहन को लैपटॉप भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी बहन को पीली मिठाई और पीले वस्त्र भी दे सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS