Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार लगाएं पौधा, भाई -बहन के जीवन में रहेगी सुख और समृद्धि

Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार लगाएं पौधा, भाई -बहन के जीवन में रहेगी सुख और समृद्धि
X
रक्षाबंधन के दिन अगर भाई या बहन अपनी राशि के अनुसार पौधा लगाते हैं और उसकी नियमित रूप से देखभाल करते हैं तो इसका लाभ दोनों को प्राप्त होगा, वृश्चिक राशि के भाई या बहन रक्षाबंधन के दिन मोलई का पौधा लगा सकते हैं, आइए जानते हैं इसके अलावा अन्य राशि वाले लोग कौन सा पौधा लगा सकते हैं।

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन पर राशि के आप अपनी राशि के अनुसार पौधा लगाकर अपने साथ- साथ अपने भाई या बहन के जीवन में भी सुख और समृद्धि ला सकते हैं। ये पौधे भाई या बहन दोनों में से कोई भी लगा सकता है। रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) कल यानी 15 अगस्त 2019 (15 August 2019) के दिन मनाया जाएगा। भाई बहन के लिए यह पर्व अत्यंत ही महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भाई और बहन एक दूसरे की खुशी के लिए हर संभव प्रयास करते है। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन राशि के अनुसार कौन सा पौधा लगा सकते हैं।


इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2019 : भारत में रक्षाबंधन पर इस राज्य में होता है पत्थर युद्ध

रक्षाबंधन मेष राशि के लिए पौधा

मेष राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन अगर गूलर का पौधा लगाते हैं तो इनका भाग्य इनका साथ देने लगेगा। इनक सभी रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। इसके अलावा ये लोग आमला का पौधा भी लगा सकते हैं।


रक्षाबंधन वृष राशि के लिए पौधा

अगर आपके भाई या बहन किसी भी राशि वृष है तो आप रक्षाबंधन के दिन जामुन का पौधा लगा सकते हैं। यह पौधा लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और इसके साथ आपके खर्च भी कम होंगे।


रक्षाबंधन मिथुन राशि के लिए पौधा

मिथुन राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन बरगद का पौधा लगा सकते हैं। लेकिन आपको यह पौधा अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप बरगद का पौधा लगाकर इसकी नियमति रूप से देखभाल करते हैं तो आपको धन लाभ अवश्य होगा।


रक्षाबंधन कर्क राशि के लिए पौधा

कर्क राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन अगर पीपल का पौधा लगाते है और इसकी नियमित रूप से देखभाल करते हैं। तो इन पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहेगी। लेकिन आपको यह पौधा अपने घर पर नहीं लगाना चाहिए।


रक्षाबंधन सिंह राशि के लिए पौधा

अगर आपके भाई या बहन की राशि सिंह राशि है तो आप रक्षाबंधन के दिन नाग- केसर का पौधा लगा सकते हैं। अगर आप यह पौधा लगाते हैं। ऐसा करने से आप पर सदैव भगवान शिव की कृपा रहेगी।


इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार भाई को राखी के साथ भेजें ये चीजें, रिश्ता होगा मजबूत

रक्षाबंधन कन्या राशि के लिए पौधा

कन्या राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन घर में ढाक का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर में रीठा का पौधा भी लगा सकते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी एक पौधा लगाते हैं तो आप पर सदैव मां लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।


रक्षाबंधन तुला राशि के लिए पौधा

अगर आपकी राशि तुला है तो आप रक्षाबंधन के दिन बेल का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अर्जुन का पौधा भी लगा सकते हैं। यह पौधा आपके जीवन में सुख और समृद्धि को बढ़ा देगा।


रक्षाबंधन वृश्चिक राशि के लिए पौधा

वृश्चिक राशि के राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन मोलई का पौधा लगाते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा आप अपने घर में कतई का पौधा भी लगा सकते हैं।


रक्षाबंधन धनु राशि के लिए पौधा

अगर आपको भाई या बहन की राशि धनु है तो आप रक्षाबंधन के दिन चीड़ का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इस दिन सलाल का पौधा भी लगा सकते हैं। ये पौधे लगाने से आपके जीवन में संघर्ष कम होगा।


रक्षाबंधन मकर राशि के लिए पौधा

मकर राशि के लोग रक्षाबंधन के दिन कटहल का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा इस दिन आप जलवेतस का पौधा भी लगा सकते हैं। ये पौधे लगाने से आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी।


रक्षाबंधन कुंभ राशि के लिए पौधा

अगर आपके भाई या बहन की राशि कुंभ है तो आप रक्षाबंधन के दिन कदंब का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप मदार का पौधा भी लगा सकते हैं। ये पौधे लगाने से आपकी शादीशुदा जिंदगी की सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।


रक्षाबंधन मीन राशि के लिए पौधा

मीन राशि को लोग अपने घर पर रक्षाबंधन के दिन नीम का पौधा लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर में आम का पौधा भी लगा सकते हैं। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story