Raksha Bandhan 2019 : भाई की रक्षा के लिए बहन राशि के अनुसार करें इन देवताओं की पूजा

Raksha Bandhan 2019 : भाई की रक्षा के लिए बहन राशि के अनुसार करें इन देवताओं की पूजा
X
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं, लेकिन अगर वह अपनी राशि के अनुसार अपने देवता की पूजा करके अपने भाई को राखी बांधती हैं तो उनके भाई पर से सभी प्रकार के अनिष्ट टल जाएंगे, मेष राशि के जातकों के लिए बहन सूर्य देव की पूजा करती हैं तो अधिक लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं बाकी की बहनों को राशि के अनुसार किस देवता की पूजा करनी चाहिए।

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन के दिन भाई की रक्षा के लिए बहनों को राशि के अनुसार अपने देवता की पूजा अवश्य करना चाहिए। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) भाई बहन लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन प्रत्येक बहन अपने भाई को प्यार से राखी (Rakhi) बांधकर उसका मुंह मीठा कराती है। रक्षाबंधन का यह पर्व इस साल 2019 में 15 अगस्त 2019 को मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक राशि के अपने ईष्ट देव होते हैं। जिनकी पूजा करके हम न केवल स्वंय की बल्कि अपने भाई की रक्षा भी कर सकती हैं तो आइए जानते हैं भाई की रक्षा के लिए बहन राशि के अनुसार किस देवता की पूजा कर सकती हैं।


रक्षाबंधन मेष राशि के देवता

अगर आपकी मेष राशि है तो आपके पांचवे भाव में सिहं राशि आती हैा इसलिए आपको रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की सुरक्षा के लिए राखी बांधने से पहले सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए। इसके अलावा आप भगवान विष्णु की आराधना भी कर सकती हैं।


रक्षाबंधन वृष राशि के देवता

जिन बहनों की राशि वृष है। वह बहने रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने से पहले भगवान गणेंश की पूजा कर सकती हैं। इसके अलावा आप शनि देव की पूजा भी कर सकती हैं। क्योंकि आपके पांचवें भाव में कन्या राशि आती है। इसलिए आपको रक्षाबंधन के दिन गणेश जी की पूजा अवश्य करनी चाहिए।


रक्षाबंधन मिथुन राशि के देवता

मिथुन राशि की बहनें अपने भाई की सुरक्षा के लिए रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले मां लक्ष्मी की आराधना करें तो उनके और उनके भाई के लिए काफी शुभ रहेगा। आप इस दिन मां लक्ष्मी के अलावा शनि देव की पूजा भी कर सकती हैं। लेकिन शनिदेव की पूजा शाम के समय में ही करें।


रक्षाबंधन कर्क राशि के देवता

अगर आपकी राशि कर्क है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने से पहले आपको हनुमान जी की आराधना अवश्य करनी चाहिए। आप चाहें तो पहली राखी बजंरग बली को भी बांध सकती हैं। इसके अलावा आप भगवान विष्णु की पूजा भी कर सकती हैं।


रक्षाबंधन सिंह राशि के देवता

जिन बहनों की राशि सिहं हैं। वह अपने भाई की मंगल कामना के लिए रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने से पहले भगवान विष्णु की पूजा कर सकती हैं। इस दिन अगर आप भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करती हैं तो आपको इससे अधिक लाभ प्राप्त होगा।


रक्षाबंधन कन्या राशि के देवता

कन्या राशि की बहनें अपने भाई के अनिष्ट को टालने के लिए रक्षाबंधन से एक दिन पहले शाम के समय में शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करें। इसके बाद ही रक्षाबंधन पर अपने भाई को राखी बांधें। ऐसा करने से आपके भाई के सभी अनिष्ट टल जाएंगे।


रक्षाबंधन तुला राशि के देवता

अगर आपकी राशि तुला है तो आपको रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद ही अपने भाई को राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी और उन्हें प्रत्येक काम में सफलता भी प्राप्त होगी।


रक्षाबंधन वृश्चिक राशि के देवता

जिन बहनों की राशि वृश्चिक है। उनके पांचवे भाव में मीन राशि आती है। जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसलिए आपको रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने से पहले भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई को सदैव भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती रहेगी।


रक्षाबंधन धनु राशि के देवता

धनु राशि की बहनों को रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले राम भक्त हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा आप रक्षाबंधन के दिन सुबह सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल भी चढ़ा सकती हैं। ऐसा करने से आपके भाई को सदैव सफलता प्राप्त होती रहेगी।


रक्षाबंधन मकर राशि के देवता

अगर आपकी राशि मकर है तो आप रक्षाबंधन के दिन आपको सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए। इस दिन आप खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगांए और अपने भाई को राखी बांधकर वही खीर खिलाएं। ऐसा करने से आपके भाई को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।


रक्षाबंधन कुंभ राशि के देवता

जिन बहनों की राशि कुभ है। वे बहनें रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। इस दिन अगर आप गणेश जी को लड्डूओं का भोग लगना चाहिए और इसके बाद ही अपने भाई को राखी बांधनी चाहिए। आपके ऐसा करने से आपके भाई को निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।


रक्षाबंधन मीन राशि के देवता

अगर आपकी राशि मीन है तो रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद भगवान शिव के चरणों में राखी रखकर अपने भाई को बांधनी चाहिए। ऐसा करने से आपके भाई पर से अकाल मृत्यु का भय टल जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story