Raksha Bandhan 2019 Sanyog : जानिए क्या है रक्षाबंधन के शुभ संयोग

Raksha Bandhan 2019 Sanyog : जानिए क्या है रक्षाबंधन के शुभ संयोग
X
रक्षाबंधन के शुभ संयोग जानकर आप राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को जान सकती हैं, इस बार रक्षाबंधन के दिन सौभाग्य योग,शोभन योग,विजय मुहूर्त आदि अनेक योग बन रहे हैं, जिसमें आप अपने भाई को रक्षा सूत्र बांध सकती हैं और अपने और अपने भाई के प्रेम को और अधिक बढ़ा सकती हैं।

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन का शुभ संयोग जानने से आप और आपके भाई को अनेकों प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी काम शुभ ही फल देता है। इसलिए भारतीय परंपरा के अनुसार प्रत्येक कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। रक्षाबंधन के दिन इस बार अनेकों शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें राखी बांधने पर न केवल भाई को बल्कि बहने भी अपनी परेशानियों से छुटाकारा प्राप्त कर सकती है। रक्षाबंधन का त्यौहार (Raksha Bandhan Festival) 15 अगस्त 2019 (15 August 2019) के दिन मनाया जाएगा। तो आइए जानतो हैं रक्षाबंधन के शुभ संयोगों के बारे में....


रक्षाबंधन के शुभ संयोग (Raksha Bandhan Ke Subh Sanyog)

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार भी बहने अपने भाई का रक्षासूत्र बांधेगी और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं। रक्षाबंधन के दिन बेहद ही शुभ संयोंग बन रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नवल किशोर के अनुसार इस बार यह शुभ संयोग लगभग 12 घंटे का बन रहा है। इसके अलावा भी कई ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं।अगर आप इन शुभ संयोगों में अपने भाई को राखी बांधेंगी तो आपको और आपके भाई को अनेक प्रकार के लाभों की प्राप्ति होगी।

इस दिन सौभाग्य योग के तुंरत बाद ही शोभन योग के दिन के उदय होने से यह दिन अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा और कौन- कौन से योग रक्षाबंधन के बन रहे हैं।

लेकिन आपको इस दिन राहुकाल और गुलिक काल का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि राहुकाल और गुलिक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।आइए जानते हैं क्या है रक्षाबंधन के शुभ संयोग


राखी बांधने का शुभ समय 2019 (Rakhi Bandhane Ka Shubh Samay 2019)

सौभाग्य योग - दोपहर 12 बजकर 1 मिनट तक

शोभन योग- दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से (15 अगस्त 2019)

अगले दिन दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक (16 अगस्त 2019)

अभिजि त मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

राहुकाल- दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से दोपहर 3 बजकर 41 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 9 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story