Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर बहन भाई को राशि के अनुसार खिलाएं ये मिठाई

Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर बहन भाई को राशि के अनुसार खिलाएं ये मिठाई
X
रक्षाबंधन पर बहन भाई को राशि के अनुसार मिठाई खिलाकर भाई-बहन के संबंध को और भी अधिक मजबूत बना सकती हैं, लेकिन इसके लिए आपको यह भी जानना होगी की किस राशि के जातक को कौनसी मिठाई खिलानी चाहिए, मेष राशि के जातकों को मालपुआ खिला सकते हैं, आइए जानते हैं बाकी बहने राशि के अनुसार अपने भाई को कौन- सी मिठाई खिला सकती हैं।

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार कौन- सी मिठाई खिलाएं, यह जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है, अगर आप ऐसा करती हैं तो आप अपने भाई को ग्रहों को और भी ज्यादा मजबूती प्रदान कर सकती हैं। रक्षाबंधन का त्योहार (Raksha Bandhan Festival) पूरी तरह से भाई बहन को समर्पित है। इस दिन बहने राखी बांधकर अपने भाई के मंगल की कामना करती हैं। तो वहीं दूसरी और भाई अपनी बहन को उसकी हर परिस्थिति में रक्षा करने का वचन देता है। भाई बहन के स्नेह भरे त्योहार को पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 2019 में 15 अगस्त 2019 (15 August 2019) के दिन मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर भाई को राशि के अनुसार कौन- सी मिठाई खिला सकते हैं।


रक्षाबंधन मेष राशि के लिए मिठाई

रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को लाल रंग की मिठाई खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को मालपुए भी खिला सकती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके भाई को मंगल देवता आर्शीवाद प्राप्त होगा। क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और मंगल को लाल रंग का स्वामी माना जाता है।


रक्षाबंधन वृष राशि के लिए मिठाई

अगर आपके भाई की राशि वृष है तो उनकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह। रक्षाबंधन के दिन अगर आप अपने भाई को सफेद रंग की मिठाई खिलाती हैं तो आपके भाई को शुक्र देवता का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा। आप अगर अपने भाई को इस दिन दूध से बनी मिठाई खिलाती हैं तो आपके लिए शुभ होगा।


रक्षाबंधन मिथुन राशि के लिए मिठाई

जिन बहनों के भाईयो की राशि मिथुन है। वह बहने अपने भाई को हरे रंग की मिठाई खिला सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को बेसन से बनी हुई मिठाई भी खिला सकती हैं। क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है और बुध ग्रह हरे रंग का प्रतिनिधित्व करता है।


रक्षाबंधन कर्क राशि के लिए मिठाई

जिन बहनों के भाईयों की राशि कर्क है। वह बहनें अपने भाईयों को सफेद रंग की मिठाई खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को दूध से बनी रबड़ी खिलांए तो आप और आपके भाई के लिए काफी शुभ होगा। सफेद रंग चंद्रमा से जोड़ा जाता है और चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी कहा जाता है।


रक्षाबंधन सिंह राशि के लिए मिठाई

रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को रसमलाई खिलाती हैं तो आप और आपके भाई को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। इसी के साथ आपके भाई को सूर्य देव का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा। क्योंकि सिहं राशि का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है और सूर्य देव को सभी देवों का राजा माना जाता है।


रक्षाबंधन कन्या राशि के लिए मिठाई

अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो उनकी राशि का स्वामी बुध है। रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को बेसन से बनी मिठाई खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को मोतीचूर के लड्डू भी खिला सकती हैं। ऐसा करने आप और भाई के बीच में प्रेम बढ़ेगा।


रक्षाबंधन तुला राशि के लिए मिठाई

जिन बहनों के भाईयों की राशि तुला है तो आप अपने भाई को घर पर बनी मिठाईयां खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को सूजी या आटें का हलवा भी खिला सकती हैं। क्योंकि तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। अगर आप ऐसा करती हैं तो आप और आपके भाई के बीच में अटूट प्रेम का रिश्ता बरकरार रहेगा।


रक्षाबंधन वृश्चिक राशि के लिए मिठाई

रक्षाबंधन पर आप अपने भाई को गुड़ के लड्डू खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को आटे से बने लड्डू भी खिला सकती हैं। क्योंकि मेष राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। ऐसा करने से आपके भाई को मंगल देवता का आर्शीवाद प्राप्त होगा।


रक्षाबंधन धनु राशि के लिए मिठाई

अगर आपके भाई की राशि धनु है तो आप अपने भाई को पीले रंग की कोई भी मिठाई खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को रसगुल्ले भी खिला सकती हैं। धनु राशि का स्वामी बृहस्पति को माना जाता है। ऐसा करने से आपके भाई पर बृहस्पति की कृपा सदैव बरसती रहेगी।


रक्षाबंधन मकर राशि के लिए मिठाई

मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। इसलिए आप रक्षाबंधन पर अपने भाई को बालूशाही खिला सकती हैं। ऐसा करने से आपके भाई को सदैव शनि देव की कृपा प्राप्त होती रहेगी। इसके अलावा आप अपने भाई को गुलाब जामुन भी खिला सकती हैं।


रक्षाबंधन कुंभ राशि के लिए मिठाई

जिन बहनों के भाईयों की राशि कुंभ है। वह बहनें अपने भाई को हरे रंग की मिठाई खिला सकती हैं। इसी के साथ आप अपने भाई को काजू की बर्फी भी खिला सकती हैं। कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। ऐसा करने से आपका भाई शनि दोष से मुक्त रहेगा।


रक्षाबंधन मीन राशि के लिए मिठाई

अगर आपके भाई की राशि मीन है तो आप अपने भाई को दूध से बनी मिठाईयां खिला सकती हैं। इसके अलावा आप अपने भाई को मिल्क केक भी खिला सकती हैं। क्योंकि मीन राशि का स्वामी बृहस्पति देव को माना जाता है। ऐसा करने से आपके भाई का बृहस्पति ग्रह मजबूत होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story