Raksha Bandhan 2019 : रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार राखी बांधने से पहले भाई को लगायें ऐसा तिलक, मिलेगा मान- सम्मान, धन और संपदा

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा (Sravan Purnima) के दिन पड़ता है। हिंदू शास्त्र के अनुसार इस दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई की रक्षा के लिए रक्षासूत्र (राखी) बांधती है और भाई उनकी रक्षा के लिए प्रतिज्ञाबद्ध रहते हैं। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधने से पहले उनका तिलक करती हैं। लेकिन यदि आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई का राशि के अनुसार तिलक करती हैं तो आपके भाई को सदैव ही लाभ प्राप्त होता रहेगा तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन राशि के अनुसार भाई को राखी बांधने से पहले कौन सा तिलक करें।
रक्षाबंधन मेष राशि के लिए तिलक
अगर आपके भाई का राशि मेष है तो उनकी राशि का स्वामी का मंगल है। मंगल का रंग लाल माना गया है। रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को राखी बांधने से पहले अपने रोली का तिलक कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके भाई को उसकी नौकरी में लाभ प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2019 : भारत में रक्षाबंधन पर इस राज्य में होता है पत्थर युद्ध
रक्षाबंधन वृष राशि के लिए तिलक
यदि आपके भाई की राशि वृष है तो उनकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। रक्षाबंधन के दिन आप अपने भाई को राखी बांधने से पहले रोली का तिलक करके उसके ऊपर थोड़ा सा सफेद चंदन भी लगाएं। ऐसा करने से आपके भाई को मानसिक शांति प्राप्त होगी।
रक्षाबंधन मिथुन राशि के लिए तिलक
अगर आपके भाई की राशि मिथुन राशि है तो आप अपने भाई को रक्षाबंधन के दिन अष्टगंध का तिलक कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके भाई का बुध ग्रह मजबूत होगा। क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह को माना जाता है।
रक्षाबंधन कर्क राशि के लिए तिलक
कर्क राशि का स्वामी चंद्र ग्रह को माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन अगर आप अपने भाई को रोली का तिलक करने के बाद उस पर चावल और दही भी लगाती हैं तो आपके भाई को जीवन में सदैव समृद्धि की प्राप्ति होती रहेगी।
रक्षाबंधन सिंह राशि के लिए तिलक
अगर आपके भाई की राशि सिंह है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने से पहले लाल चंदन का तिलक लगा सकती हैं। यदि आप अपने भाई को लाल चंदन से तिलक करती हैं तो आपके भाई को हमेशा मान- सम्मान प्राप्त होता रहेगा।
रक्षाबंधन कन्या राशि के लिए तिलक
यदि आपके भाई का राशि कन्या है तो आप अपने भाई को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले अष्टगंध का तिलक कर सकती हैं। यदि आप अपने भाई को अष्टगंध का तिलक करती हैं तो आपके भाई पर सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी।
रक्षाबंधन तुला राशि के लिए तिलक
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन अगर आप अपने भाई को राखी बांधने से पहले रोली का तिलक करके उसके ऊपर थोड़ा सा सफेद दही लगा दें। ऐसा करने से आपके भाई पर सदैव शुक्र ग्रह की कृपा रहेगी।
रक्षाबंधन वृश्चिक राशि के लिए तिलक
अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो आप अपने भाई को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले लाल चंदन का तिलक का कर सकती हैं। यदि आप अपने भाई को इस दिन लाल चंदन का तिलक करती हैं तो आपके भाई का गुस्सा हमेशा शांत रहेगा।
रक्षाबंधन धनु राशि के लिए तिलक
यदि आपके भाई की राशि धनु है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को चंदन का तिलक कर सकती हैं। यदि आप अपने भाई को इस दिन चंदन का तिलक करती हैं तो आपके भाई पर सदैव बृहस्पति देव की कृपा बरसती रहेगी।
रक्षाबंधन मकर राशि के लिए तिलक
मकर राशि का स्वामी शनि होता है। अगर आपके भाई की राशि मकर है तो आप अपने भाई को रक्षाबंधन के दिन सिंदूर का तिलक कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके भाई को हनुमान जी और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती रहेगी।
रक्षाबंधन कुंभ राशि के लिए तिलक
अगर आपके भाई की राशि कुंभ है तो आप अपने भाई को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले आप अपने भाई का हनुमान जी के चरणों से लाए सिदूर से तिलक कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके भाई की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती है।
रक्षाबंधन मीन राशि के लिए तिलक
यदि आपके भाई की राशि मीन है तो आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को राखी बांधने से पहले केसर का तिलक करें। यदि आप अपने भाई को केसर का तिलक लगाती हैं तो आपके भाई का वैवाहिक जीवन हमेशा सुखमय रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS