Raksha Bandhan 2019 : सिर्फ रक्षाबंधन पर ही खुलता है ये दिव्य मंदिर, आप भी कीजिये दर्शन

Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन के त्योहार पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सभी मंदिरों में 24 घंटे भगवान के दर्शन किए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा मंदिर भी है जो सिर्फ साल के एक दिन ही खुलता है और यह दिन है रक्षाबंधन का दिन। यह मंदिर साल के 364 दिन बंद रहता है और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) के दिन ही इस मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाते हैं। इससे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि मंदिर में पूजा भी सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही की जाती है। रक्षाबंधन का त्योहार 15 अगस्त 2019 (Raksha Bandhan Festival 15 August 2019) के दिन मनाया जाएगा और इस मंदिर के कपाट भी उसी दिन ही खोले जाएंगे। तो आइए जानते हैं इस दिव्य मंदिर के बारे में...
कहां स्थित हैं वंशी नारायण मंदिर (Kaha Sthit Hai Bansi Narayan Mandir)
रक्षाबंधन पर भगवान की पूजा को विशेष महत्व दिया जाता है। इसके लिए मंदिरों में सुबह से ही लाइनें लग जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड के चंबोली जिले में एक ऐसा मंदिर भी है। जो साल में एक बार ही खुलता है। इस मंदिर की खास बात यह है कि यह मंदिर रक्षाबंधन के दिन ही खुलता है। इस मंदिर को भक्तों के लिए सिर्फ रक्षाबंधन के दिन ही खोला जाता है। इस मंदिर में भगवान की पूजा - अर्चना शाम को सूरज ढलने से पहले तक ही जाती है। इस मंदिर में पूजा लगभग 4 बजे तक ही की जाती है।
कब हुआ था वंशी नारायण मंदिर निर्माण (Kab Hua Tha Bansi Narayan Mandir Ka Nirman)
मान्याता है कि इस मंदिर में देवऋषि नारद 364 दिन भगवान नारायण की पूजा अर्चना करते हैं और यहां पर मनुष्यों को पूजा करने का अधिकार सिर्फ एक दिन के लिए ही है। इस साल 2019 में इस मंदिर के कपाट भक्तों के लिए 15 अगस्त 2019 के दिन ही खोले जाएंगे। यह मंदिर समुद्र तल से 13 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर को वंशी नारायण मंदिर के नाम से जाना जाता है। काल छठी से लेकर आठवीं छठी के मध्य का माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर का निर्माण पांडव काल में हुआ था।
कातयूरी शैली में बने 10 फिट ऊंचे इस मंदिर का गर्भ भी वर्गाकार है। जहां भगवान विष्णु चर्तुभुज रूप में विद्यमान है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर की प्रतिमा में भगवान नारायण और भगवान शिव दोनों के ही दर्शन होते हैं। वंशी नारायण मंदिर में भगवान गणेश और वन देवियों की मूर्तियां भी मौजूद हैं। इस मंदिर तक पहुंचना भी आसान नही है। यहां पहुंचने के लिए बद्रीनाय हाईवे से उन्मद घाटी तक आठ किलोमीटर की दूरी वाहन से तय करनी पड़ती है। इसके 12 किलोमीटर का मुश्किल रास्ता शुरू होता है। यह रास्ता बहुत ही ज्यादा उबड़ खाबड़ है। जिस पर चलना अत्यंत ही कठिन है।
वंशी नारायण मंदिर की कथा ( Bansi Narayan Mandir Ki Katha)
मनुष्यों को इस मंदिर में एक दिन पूजा करने का अधिकार देने के पीछे भी बहुत महत्वपूर्ण कथा है। इस कथा के अनुसार एक बार राजा बलि ने भगवान विष्णु से आग्रह किया कि वह उनके द्वारपाल बने। भगवान विष्णु ने राजा बलि के इस आग्रह को स्वीकार कर लिया और वह राजा बलि के साथ पाताल लोक चले गए। भगवान विष्णु के कई दिनों तक दर्शन न होने कारण माता लक्ष्मी परेशान हो गई और वह नारद मुनि के पास गई। नारद मुनि के पास पहुंचकर उन्होंने माता लक्ष्मी से पूछा के भगवान विष्णु कहां पर है। जिसके बाद नारद मुनि ने माता लक्ष्मी को बताया कि वह पाताल लोक में हैं और द्वारपाल बने हुए हैं।
नारद मुनि ने माता लक्ष्मी को भगवान विष्णु को वापस लाने का उपाय भी बताया । उन्होंने कहा कि आप श्रावण मास की पूर्णिमा को पाताल लोक में जाएं और राजा बलि की कलाई पर रक्षासूत्र बांध दें। रक्षासूत्र बांधने के बाद राजा बलि से वापस उन्हें मांग लें। इस पर माता लक्ष्मी ने कहां कि मुझे पाताल लोक जानें का रास्ता नहीं पता क्या आप मेरे साथ पाताल लोक चलेंगे। इस पर उन्होंने माता लक्ष्मी के आग्रह को स्वीकार कर लिया और वह उनके साथ पाताल लोक चले गए। जिसके बाद नारद मुनि की अनुपस्थिति में कलगोठ गांव के जार पुजारी ने वंशी नारायण की पूजा की तब से ही यह परंपरा चली आ रही है।
रक्षाबंधन के दिन कलगोठ गांव के प्रत्येक घर से भगवान नारायण के लिए मक्खन आता है। इसी मक्खन से वहां पर प्रसाद तैयार होता है। भगवान वंशी नारायण की फूलवारी में कई दुर्लभ प्रजाति के फूल खिलते हैं। इस मंदिर में श्रावन पूर्णिमा पर भगवान नारायण का श्रृंगार भी होता है। इसके बाद गांव के लोग भगवान नारायण को रक्षासूत्र बांधते हैं। मंदिर में ठाकुर जाति के पुजारी होते हैं। मंदिर के पास ही भालू गुफा भी स्थित है। यहां पर श्रद्धालु भोजन बनाने के साथ रात्रि विश्राम भी करते हैं। गुफा से पास ही प्रकृतिक जलाशय भी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS