Ram Navami 2020 Date : रामनवमी पर भगवान राम के इन नामों का करें जाप, मिलेगी धन और वैभव का आशीर्वाद

Ram Navami 2020 Date : रामनवमी पर भगवान राम के इन नामों का करें जाप, मिलेगी धन और वैभव का आशीर्वाद
X
Ram Navami 2020 Date : भगवान राम (Lord Rama) को हिंदू धर्म में विशेष महत्वता दी जाती है, शास्त्रों के अनुसार उनका सिर्फ नाम लेने मात्र से ही जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या हल हो जाती है, रामनवमी (Ram Navami) के दिन भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की जाती है और इस दिन भगवान राम का नाम लेना बहुत शुभ माना जाता है।

Ram Navami 2020 Date : रामनवमी का पर्व (Ram Navami Festival) साल 2020 में 2 अप्रैल 2020 (2 April 2020) को मनाया जाएगा। यह दिन राम भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम का नाम लेने से भगवान राम का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है तो चलिए जानते हैं रामनवमी पर भगवान राम के किन नामों का करें जाप

रामनवमी पर भगवान राम के इन नामों का करें जाप (Ram Navami Per Bhagwan Ram Ke In Naamo Ka kare Jaap)

1. यदि आपको सेहत संबंधी परेशानियां हैं तो आप रामनवमी के दिन राम का नाम का जाप करें। आपके ऐसा करने से आपकी सेहत में जल्द ही सुधार हो जाएगा और आपको कभी भी किसी तरह के कोई भयानक बीमारी नहीं होगी।

2. अगर आपको आपके विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो आप भगवान श्री राम के रघुपति नाम का जाप कर सकते हैं। इसके साथ ही आप माता सीता का ध्यान भी कर सकते हैं।

Also Read : Ram Navami 2020 Mai Kab Hai : रामनवमी 2020 में कब है जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि, भगवान राम की कथा, मंत्र और आरती

3. यदि आप विद्यार्थी हैं और आपको शिक्षा संबंधी परेशानियां आ रही हैं तो आप भगवान राम के रघुनाथ नाम का जाप कर सकते हैं। इस नाम का जाप करने से आपकी शिक्षा संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।

4.आर्थिक रूप से यदि आप परेशान हैं तो आप भगवान श्री राम के रामचंद्र नाम का जाप कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपको जल्द ही धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।


5. यदि आप शत्रुओं से अत्याधिक घिरे हुए हैं तो आप भगवान श्री राम के जितामित्र नाम का जाप कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं पर विजय अवश्य प्राप्त होगी।

6. भगवान राम के रामभद्र नाम का जाप करने से आपके जीवन के सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे और आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति हो जाएगी।

7. यदि आपकी कोई इच्छा पूर्ण नहीं हो रही है तो आप भगवान राम के दशरथनंद नाम का सुबह शाम जाप कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति हो जाएगी।

Also Read : Ram Navami 2020 March : रामनवमी पर अपनाएं ये अचूक उपाय, भगवान राम की कृपा से होगा सभी दुखों का नाश

8.भगवान राम के जितेन्द्रिय नाम का जाप करने से आप अपनी सभी इंद्रियों पर काबू पा सकते हैं। यदि आप किसी साधना को पूर्ण करना चाहते हैं तो आप इस नाम का जाप अवश्य करें।

9.यदि आपको अत्याधिक क्रोध आता है और अपने क्रोध को शांत करने लिए जितक्रोध नाम का जाप कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको मन की शांति भी प्राप्त होगी।

10.अगर आपके अपने पिता से रिश्ते खराब हैं तो आप भगवान श्री राम के पितृभक्त नाम का जाप कर सकते हैं। आपके ऐसा करने से आपके अपने पिता के साथ संबंधों में सुधार आ जाएगा।

Tags

Next Story