Ram Navami 2020 March : रामनवमी पर अपनाएं ये अचूक उपाय, भगवान राम की कृपा से होगा सभी दुखों का नाश

Ram Navami 2020 March : रामनवमी का पर्व (Ram Navami Festival) 2 अप्रैल 2020 को मनाया जाएगा। यदि दिन भगवान राम के जन्मोत्सव (Lord Rama Janmotsav) के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम की विधि विधान से पूजा करने और कुछ उपायों को आजमकर जीवन के सभी सुखों को प्राप्त किया जा सकता हैं।
रामनवमी के उपाय (Ram Navami Ke Upay)
1.यदि आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आपको रामनवमी के दिन रामस्तुति का पाठ अवश्य करना चाहिए ऐसा करने से आपको जल्द ही इस परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।
2. अगर आपको अपनी शादी के बाद संतान सुख की प्राप्ति नहीं हुई है तो आप अपने घर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव इस प्रकार से मनाएं कि आपके घर में किसी बच्चे का जन्म हुआ हो।
3.रामनवमी के दिन कन्याओं को भोजन अवश्य कराएं ऐसा करने से आपको भगवान श्री राम का आशीर्वाद तो प्राप्त होगा ही साथ ही आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
4.इस दिन रामचरित्र मानस का पाठ अवश्य करें। यदि आप रामनवमी के दिन रामचरित्र मानस का पाठ करते हैं तो आपके घऱ में सुख और समृद्धि का वास होगा।
5.रामनवमी के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाए और हनुमान जी के शरीर का सिंदूर लाकर माता सीता और भगवान श्री राम के चरणों पर लगा दें। ऐसा करने से आपके मन की सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
6.आपको रामनवमी के दिन राममंत्र, हनुमान चालीसा, बजरंग बान ,सुंदरकांड आदि का पाठ अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाएंगे।
7.भगवान राम को इस दिन सफेद रंग की मिठाई का भोग अवश्य लगाएं ऐसा करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
Also Read : Ram Navami 2020 Kab Hai : रामनवमी पर जानिए क्यों भगवान विष्णु ने अयोध्या में ही लिया राम अवतार
8.यदि आप किसी शुभ कार्य और मांगलिक कार्य को प्रारंभ करना चाहते हैं तो आप आज के दिन मां दुर्गा और भगवान श्री राम का नाम लेकर उसे प्रारंभ कर सकते हैं।
9.आज के दिन भगवान श्री राम के साथ माता सीता, हनुमान जी और लक्ष्मण जी की भी पूजा अवश्य करें। आपके ऐसा करने से आपको आपके शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा और साथ ही आपको सभी आपको आपके कोर्ट केस से भी छुटकारा प्राप्त होगा।
10. रामनवमी के दिन किसी निर्धन व्यक्ति या फिर किसी ब्राह्मण को दान अवश्य दें ऐसा करने से आपके सभी पाप कर्म नष्ट हो जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS