Ram Navami 2020 Mein Kab Hai : रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें

Ram Navami 2020 Mein Kab Hai : रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें
X
Ram Navami 2020 Mein Kab Hai : रामनवमी का पर्व (Ram Navami Festival) साल 2020 में 2 अप्रैल 2020 (2 April 2020) को मनाया जाएगा, इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसलिए आपको यह पहले से ही जान लेना चाहिए की आप रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें।

Ram Navami 2020 Mein Kab Hai : रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप भगवान श्री राम (Lord Rama) का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्री राम के जन्मदिवस के रूप में रामनवमी (Ram Navami) को मनाया जाता है तो चलिए जानते हैं रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें

रामनवमी पर क्या करें (Ram Navami Per Kya Kare)

1. रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा करके उनकी मूर्ति को पालने में अवश्य झूलाना चाहिए।

2.इस दिन किसी पवित्र नदी, सरोवर या तालाब में अवश्य स्नान करना चाहिए। यदि आप सरयू नदीं में इस दिन स्नान करते हैं तो आपको इसका कई गुना शुभफल प्राप्त होगा।


3.रामनवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। इसलिए इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य करें।

4. रामनवमी का दिन नवरात्रि का अंतिम दिन होता है। इसलिए इस दिन कन्या पूजन अवश्य करें।

5.इस दिन राम रक्षा स्तोत्र, रामायण, बजंरग बाण आदि का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान राम आपकी सदैव रक्षा करेंगे।

6.यदि संभव हो तो इस दिन अपने घर पर रामायण का पाठ अवश्य रखें।

7.इस दिन किसी राम मंदिर में जाकर आपको भूखे लोगो को भोजन अवश्य कराना चाहिए।

8. रामनवमी के दिन राम मंदिर में जाकर रामायण अवश्य बाटें।ऐसा करने से आपको भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

9. इस दिन जानवरो की सेवा अवश्य करें और उन्हें अपने हाथों से कुछ खिलाएं। ऐसा करने से आपको रामनवमी व्रत के शुभफलों की प्राप्ति होगी।

10.रामनवमी के दिन किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को दान अवश्य दें। ऐसा करने से आपको भगवान राम की कृपा अवश्य ही प्राप्त होगी।


रामनवमी पर क्या न करें (Ram Navami Per Kya Na Kare)

1. रामनवमी के दिन भूलकर भी किसी को अपशब्द न बोलें और न हीं किसी की निंदा करें।

2. इस दिन घर पर लहसून और प्याज का प्रयोग भी बिल्कुल न करें।

3. रामनवमी पर कन्या पूजन किया जाता है। इसलिए इस दिन न तो किसी कन्या को सताएं और न हीं मारें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान श्री राम के क्रोध का भागीदार बनना पड़ेगा।

4. इस दिन भूलकर भी घर में मांसाहार और शराब का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

5. रामनवमी पर के दिन किसी भी पशु को न तो तंग करें और न हीं मारें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

6. इस दिन घर में किसी भी प्रकार का कलह न करें नहीं तो आपके घर से सुख और समृद्धि चली जाएगी।

7.रामनवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करना न भूलें। क्योंकि यह दिन नवरात्रि का अंतिम दिन होता है।

8.इस दिन भूलकर भी किसी देवी या देवता का अपमान न करें। ऐसा करने से आपको जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

9.आपको इस दिन किसी भी प्रकार से भूलकर भी शारीरीक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना गया है।

10. रामनवमी के दिन किसी भी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण का अपमान न करें नहीं तो आपको प्रभु राम के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।

Tags

Next Story