Ram Navami 2020 Panchang : रामनवमी 2020 पंचांग

Ram Navami 2020 Panchang : रामनवमी का त्योहार (Ram Navami Festival) भगवान राम के जन्म उत्सव (Ram Janam Utsav) के रूप में मनाया जाता है। रामनवमी का पंचांग जानकर आप भगवान राम की पूजा का सही समय और शुभ मुहूर्त जान सकते हैं और भगवान राम की कृपा प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं रामनवमी का पंचांग।
रामनवमी 2020 पंचांग (Ram Navami 2020 Panchang)
तिथि | प्रतिपदा |
दिन | गुरुवार |
माह | चैत्र मास |
रामनवमी मध्याह्न मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 10 मिनट से दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक |
नक्षत्र | पुष्य नक्षत्र |
योग | अतिगण्ड |
करण | बालव |
चंद्रमा | मिथुन राशि |
सूर्य राशि | मीन राशि |
सर्वार्थ सिद्धि योग | पूरे दिन |
अमृत सिद्धि योग | सुबह 7 बजकर 29 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 9 मिनट तक |
राहुकाल | दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 03 बजकर 32 मिनट तक |
सूर्योदय | 06:10 बजे |
सूर्यास्त | 18:40 बजे |
रामनवमी क्यों मनाई जाती है (Ram Navami Kyu Manayi Jati Hai)
राननवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाय जाता है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान श्री राम का जन्म त्रेतायुग में हुआ था।जिसका वर्णन आदि काव्य वाल्मिकी रामायण में भी मिलता है। रामायण बाल कांड के अनुसार कहा गया है कि यज्ञ समाप्त के बाद जब छह ऋतुएं बीत गई।तब बारहवें मास में चैत्र के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पुर्नवसु नक्षत्र में एंव कर्क लग्न में कौश्लया देवी ने दिव्य लक्षणों से युक्त सर्वलोक वंदनीय जगदीश्वर श्री राम को जन्म दिया।
उस समय में पांच ग्रह सूर्य, मंगल, शनि, गुरु और शुक्र अपने उच्च स्थान में थे तथा लग्न में चंद्रमा के साथ बृहस्पति विराजमान थे। रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान राम का जन्म उत्सव वैसे ही मनाया जाता है जैसे घर में किसी शिशु के जन्म पर उत्सव मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री राम को पालने में भी झुलाया जाता है। इस दिन जप,तप, पूजा- पाठ, हवन, दान आदि करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।
रामनवमी के दिन लोग रामचरित मानस, रामायण, सुंदर कांड का आदि का पाठ करते हैं। इस दिन भजन और कीर्तन करना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान राम का सिर्फ नाम लेने मात्र से ही जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS