Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से कुंभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से कुंभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020
X
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर कुंभ राशि (Saturn Transit 2020 In Aquarius) के जातको के लिए शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati 2020) के प्रथम चरण के साथ होगा, जिसकी वजह से कुंभ राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख पूरी तरह से प्रभावित रहेगा, तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा कुंभ राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति का हाल

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020: कुंभ राशि के जातको के लिए शनि का गोचर कई तरह की परेशानियों खड़ी कर सकता है। क्योंकि शनि के गोचर के साथ ही कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ हो जाएगी। जिसकी वजह से इन्हें स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा कुंभ राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख...


कुंभ राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Aquarius Health)

कुंभ राशि के जातको को इस समय में पानी से होने वाली बिमारियां हो सकती है। इसलिए अशुद्ध जल को ग्रहण बिल्कुल भी न करें। इस समय में आपको सर्दी, खांसी और जुकाम अधिक रह सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में आपको शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको लिवर संबंधी परेशानियां हो सकती है। इसके अलावा आपको इस समय में अपने खान- पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि शनि के इस गोचर काल में आपको पेट से जुड़ी समस्याएं अधिक हो सकती है। इसके अलावा इस समय में आपको डिप्रेशन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए व्यर्थ की चिंताएं न करें और डॉक्टर से समय- समय पर परामर्श अवश्य लेते रहें।


कुंभ राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Aquarius Children)

कुंभ राशि के जातको को बच्चों की और से इस साल कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस साल आपका ज्यादा खर्च अपनी संतान पर ही होगा। आप इस साल अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई पॉलिसी ले सकते हैं । लेकिन इस राशि के छोटे बच्चों को कुछ समस्याएं इस समय में हो सकती है। इसलिए उनका मौसमी बिमारियों से विशेष रूप से बचाव करें। कुंभ राशि के जो माता पिता अपने बच्चों की शादी करवाना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। इस समय में आपको अपने बच्चों के लिए सुयोग्य वर या वधु अवश्य मिल जाएगी। इसके अलावा आपके बच्चों को अच्छी नौकरी भी इस समय काल में प्राप्त हो सकती है।


कुंभ राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Aquarius Wealth)

कुंभ राशि के जातको के लिए संपत्ति के मामले में शनि का गोचर बिल्कुल भी शुभ नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि इस समय में ली गई प्रॉपर्टी से आपको किसी भी तरह का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। इतना ही यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति का विवाद चल रहा है तो इस समय में आपको उस विवाद में असफलता ही हाथ लगेगी। इस समय में आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। इसलिए दिखावे के लिए वाहन आदि बिल्कुल भी खरीदें। यदि आप काफी समय से भवन निर्माण करवाने के बारे में सोच रहे थे तो अभी आपको इसके लिए और भी अधिक समय लग सकता है। क्योंकि इस समय शनि का गोचर संपत्ति के मामले में आपके लिए बिल्कुल भी शुभ नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story