Saturn Transit 2020: जानिए कैसा रहेगा मकर राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020: शनि 24 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जो उनकी स्वंय की ही राशि है। शनि के इस गोचर के कारण मकर राशि के जातको के स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति पर भी इसका प्रभाव रहेगा। जिसकी वजह से इन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मकर राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख
मकर राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Capricorn Health Horoscope 2020)
मकर राशि के जो जातक काफी समय रीढ़ की हड्डी या दातों से संबंधिक किसी बिमारी से ग्रस्त थे तो इस साल उनकी यह बिमारी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। इसके अलावा यदि आपको सर्वाइकल की समस्या थी तो वह भी इस समय में ठीक हो जाएगी। लेकिन इस समय में आपको मानसिक चिंताएं अधिक हो सकती है। जिसकी वजह से आपको सिरदर्द या माईग्रेन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शनि के इस गोचर काल में आपको अपनी पत्नी की सेहत का पूर्ण रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस साल में उनकी सेहत खराब होने के योग बन रहे हैं। वही इस समय में कमर और पैरों के दर्द से परेशान रह सकती हैं। वहीं किसी तरह की चोट भी उनको इस समय में लग सकती है। इसलिए सावधानी अवश्य बरतें।
मकर राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Capricorn Children Horoscope 2020)
मकर राशि के जातको को इस साल संतान की सुख की तरफ से सुख अवश्य ही प्राप्त होगा। इस साल आपकी संतान आपके सभी मानसिक कष्ट हर लेगी। यदि आपका काफी समय से अपनी संतान के साथ किसी तरह का कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय अवधि में समाप्त हो जाएगा। वहीं इस राशि के जो दपंत्ति फैमली प्लानिंग कर रहे थे उन्हें इस साल खुशखबरी अवश्य ही प्राप्त हो सकती है। उन्हें कन्या संतान की प्राप्ति इस साल अवश्य हो सकती है। मकर राशि के जो लोग चाहते थे कि उनकी संतान विदेश में शिक्षा ग्रहण करे तो उनका यह सपना इस साल में पूरा हो सकता है। वहीं यदि आप अपनी कन्या के विवाह के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे तो इस साल उसका विवाह अवश्य ही हो जाएगा।
मकर राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Capricorn Wealth Horoscope 2020)
यदि आप काफी समय से भूमि, भवन या वाहन खरीदना चाहते थे तो वह आप शनि के इस गोचर काल में खरीद सकते हैं। लेकिन आपको किसी भी जमींन को खरीदने से पहले उसकी जांच पड़ताल अवश्य कर लेनी चाहिए क्योंकि इस समय में आपके साथ धोखा हो सकता है। इसके अलावा यदि आप किस्तों पर वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस समय में आपकी यह इच्छा अवश्य पूर्ण हो जाएगी। लेकिन आपको इस समय में कर्ज लेकर कोई संपत्ति नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि यदि आप कर्ज लेकर कोई संपत्ति खरीदते हैं तो आप उस कर्ज को आसानी से चुका नहीं पाएंगे। इसके अलावा भवन निर्माण के लिए भी यह समय बिल्कुल ठीक है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS