Saturn Transit 2020: शनि गोचर 2020 का मेष राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020: शनि का गोचर (Shani Gochar 2020) काल सभी राशियों का जातको को प्रभावित करता है। काल पुरुष की कुंडली में मेष राशि (Aries Horoscope) को पहली राशि माना जाता है। साल 2020 में शनि देव 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर गोचर (Saturn Transit 2020 In Capricorn ) करेंगे। जिसके बाद शनिदेव मेष राशि के जातको के दसवें भाव को प्रभावित करेंगे। तो चलिए जानते हैं शनि का गोचर मेष राशि (Saturn Transit Effects For Aries) के कैसा रहेगा।
शनि गोचर 2020 का मेष राशि पर प्रभाव ? (Saturn Transit 2020 Effects For Aries Horoscope 2020)
शनि गोचर मेष राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Aries Job And Business)
मेष राशि के जातको के लिए शनि का नवें भाव से निकलकर दसवें भाव में गोचर कर रहे है। जिसके कारण इन लोगो को नौकरी में विशेष लाभ हो सकता है। शनि के इस गोचर काल में आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं इसके अलावा यदि आपका काफी समय से प्रमोशन रूका हुआ है तो वह इस समय में आपको मिल सकता है। इसके अलावा मेष राशि के जिन जातको को अभी तक नौकरी की प्राप्ति नही हुई है। उन्हें इस समय में नौकरी मिल सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अधिक मेहनत के करनी पड़ेगी। उसके बाद ही आपको अपने व्यापार में लाभ पहुंच सकता है।
शनि गोचर मेष राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Aries Health)
मेष राशि के स्वास्थय की बात करें तो इन्हें अपने पुराने सभी रोगों से मुक्ति मिलेगी। इस समय में इस राशि के लोगों का स्वास्थय ठीक रहेगा। यह लोग अपने सभी कामों को पूरी ऊर्जा के साथ पूर्ण करेंगे। इसके अलावा यह लोग इस समय में अपने आपको अधिक ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। लेकिन जब शनिदेव वक्री अवस्था में चलेंगे। उस समय में इन्हें पैरों मे दर्द आदि की समस्या रह सकती है। इसके अलावा इस समय में इन लोगों के पैरों में चोट आदि भी लग सकती है। इसलिए शनि के व्रकी होने पर इन लोगों को अपने पैरों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।
शनि गोचर मेष राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Aries Family)
शनि के इस गोचर काल में परिवार के मेष राशि के जातको को परिवार में अपनी माता जी का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इस समय मे इनकी माता की सेहत खराब हो सकती है। वहीं माता का चिड़चिड़ा स्वाभाव घर में कलह की स्थिति भी उत्पन्न करेगा। जिसकी वजह से पारिवारिक सुख में कुछ कमीं आ सकती है। इस समय में मेष राशि के जातको को अपने जीवनसाथी का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके जीवनसाथी का स्वाभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपका और उनका झगड़ा हो सकता है और यह झगड़ा काफी लंबे समय तक रह सकता है। इसलिए अपने जीवनसाथी की परिस्थिति को समझें और वैसा ही व्यवहार करें।
शनि गोचर मेष राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Aries Student)
मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए शनि का यह गोचर अत्यंत ही शुभ है। यदि इस राशि के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में थोड़ी मेहनत कर लें तो शनिदेव इन्हें इनकी सोच से भी ज्यादा सफलता प्रदान कर सकते हैं। मेष राशि के जो छात्र किसी प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रह हैं। वह निश्चित ही इस समय में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मेष राशि के जो जातक अपने किसी पसंद के कॉलेज या स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं। उनके लिए यह भी यह समय बिल्कुल उपयुक्त है। वहीं मेष राशि के जो जातक विदेश जाकर अध्ययन करना चाहते हैं। वह इस समय में विदेश जा सकते हैं। मेष राशि के विद्यार्थियों का अत्याधिक लाभ हो सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS