Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का कर्क राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का कर्क राशि पर प्रभाव: शनि का गोचर (Shani Transit 2020) कर्क राशि के जातको के लिए सप्तम भाव में हो रहा। जिसके कारण इन्हें शुभफलों की प्राप्ति होगी। शनि 24 जनवरी 2020 (Shani Gochar 2020) को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर धनु राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा।जो शनि की स्वंय की राशि है। जिसकी वजह से कर्क राशि के जातको को कई लाभ पहुंच सकते हैं तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा कर्क राशि के जातको पर शनि का प्रभाव
कर्क राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Cancer)
शनि गोचर कर्क राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Cancer Job And Business)
कर्क राशि के जातको की यदि नौकरी की बात करें तो शनि का यह गोचर उन्हें लाभ प्रदान करेगा। क्योंकि शनि के इस गोचर के कारण उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। इस समय में इनका भाग्य भी इनका पूर्ण साथ देगा। इतना ही नहीं कर्क राशि के जो जातक अपनी नौकरी बदलना चाहते थे। वह अपनी नौकरी बदल सकते है। इसके अलावा कर्क राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं उनके लिए भी समय उपयुक्त है। क्योंकि इस समय में उनका बिजनेस का विस्तार हो सकता है और साथ ही उनके संबंध पार्टनर के साथ मधुर हो सकते हैं। जो लोग शनि से जुड़ा व्यापार करते हैं उनके लिए तो यह समय अत्यंत ही शुभ है।
शनि गोचर कर्क राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Cancer Health)
कर्क राशि के स्वास्थय की बात करें तो इस समय में इन लोगों में इस समय में आलस्य की प्रवृत्ति अधिक रह सकती है। जिसकी वजह से इनके कई काम खराब भी हो सकते है। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें मानसिक चिंताएं भी हो सकती है। जिसकी वजह से इन्हें सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इस समय में इस राशि के जातक अपने शरीर के अंदर कमजोरी भी महसूस कर सकते हैं। इसलिए इन्हें शनि के इस गोचर काल में नियमित रूप से व्यायाम और योगा करना चाहिए। जिससे इनके शरीर में ऊर्जा का संचार सही रूप से हो सके। यदि आप योग और व्यायाम नहीं कर सकते को मेडिटेशन तो अवश्य ही करें।
शनि गोचर कर्क राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Cancer Family)
यदि कर्क राशि की पारिवारिक स्थिति की बात करें तो इस समय में इन्हें पूर्ण रूप से विवाह का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद इस समय में समाप्त हो जाएगा। कर्क राशि के जिन जातको का विवाह नही हुआ है। उनका इस समय में विवाह हो जाएगा। इस समय में इस राशि के लोगो को पारिवारिक सुख भी पूर्ण मिलेगा। परिवार में के विवाद भी इस समय में समाप्त हो जाएंगे और आपको इस समय में परिवार की और से सुख की प्राप्ति होगी। इस समय में आपके घर में कोई नया मेहमान भी आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और विश्वास और भी ज्यादा बढ़ेगा।
शनि गोचर कर्क राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Cancer Student)
अगर आप कर्क राशि के विद्यार्थी हैं तो आपको इस समय में अधिक लाभ हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी शुभ है। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहीं बाहर जाना चाहते हैं तो आप जा सकते है। इसके अलावा इस राशि के विद्यार्थीयों को कोई पुरस्कार आदि भी मिल सकता है। लेकिन इस समय में इनमें आलस्य की प्रवृत्ति भी जाग्रत होगी। जिसकी वजह से यह मेहनत करने से कतराएंगे। अगर कर्क राशि के लोग ऐसा करते हैं तो इन्हें मनोवांछित परिणाम प्राप्त नहीं हो सकेगें। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थीयों को भी इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS