Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का मकर राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का मकर राशि पर प्रभाव : शनि का गोचर मकर राशि के जातको के लिए उन्हीं की राशि में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा। जिसके कारण इन्हें धन लाभ तो होगा पर कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा तो चलिए जानते हैं शनि का गोचर मकर राशि के जातको पर क्या प्रभाव डालेगा।
मकर राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Capricorn)
शनि गोचर मकर राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Capricorn Job And Business)
शनि के इस गोचर काल में नौकरी करने वाले जातको को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। वहीं इस समय में आप में आलस्य की प्रवृत्ति अधिक बढ़ जाएगी। जिसकी वजह से आप आज का काम कल पर छोड़ेंगे जो आप और आपके उच्च अधिकारियों के बीच मतभेद का कारण बन सकता है। इसलिए अपने काम को समय पर पूरा करें। मकर राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं उन्हें इस समय में अपने पार्टनर पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपके साथ कोई बिजनेस में कोई बड़ा धोखा हो सकता है।
शनि गोचर मकर राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Capricorn Health)
इस समय में शनि आपके लग्न भाव पर गोचर करेगा। जिसकी वजह से आपको सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही मकर राशि के बुजुर्ग लोगों को इस समय में जोड़ो के दर्द की शिकायत रह सकती है। वहीं पुरुषों को आखों से जुड़ी समस्या रह सकती है। इसके अलावा इस राशि के पुरुष अपने अंदर अत्याधिक थकावट महसूस कर सकते हैं। महिलाओं की बात करें तो उन्हें किसी मुंह से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मकर राशि की महिलाओं को शनि के इस गोचर काल में ज्यादा तला और भुना हुआ भोजन नहीं करना चाहिए नहीं तो इन्हें पेट से जुड़ी भी कोई समस्या हो सकती है।
शनि गोचर मकर राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Capricorn Family)
मकर राशि के दंपत्तियों को इस समय में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में आप और आपके जीवनसाथी के बीच में गलतफहमियां बढ़ सकती है और किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपके बीच में झगड़ा हो सकता है। आपका यह झगड़ा काफी लंबे समय तक चल सकता है। इस समय में आपके जीवनसाथी का स्वाभाव कुछ चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए उनसे सोच समझकर ही बात करें। इसके अलावा आपका अपने छोटे भाई बहनों और मित्रो के साथ भी किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जिसकी वजह से आपको अनेकों समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।
शनि गोचर मकर राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Capricorn Student)
मकर राशि के विद्यार्थी शनि के इस गोचर काल में अपने अंदर कुछ आलस्य महसूस कर सकते हैं। जिसकी वजह से इनका पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा। लेकिन यदि यह मेहनत करें तो इस समय में अपनी पढ़ाई में पहले से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।मकर राशि के जो छात्र मानव संसाधन विकास और मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें इस समय में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्राओं को भी इस समय में शुभ परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। यदि मकर राशि के विद्यार्थी इस समय में अपने अंदर से आलस्य का त्याग करते हैं तो इन्हें इस समय में कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS