Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का मिथुन राशि पर प्रभाव: शनिदेव जब भी एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati 2020) और कुछ पर शनि की ढैया (Shani Dhaiya 2020) प्रारंभ हो जाती है। शनि का गोचर मकर राशि में 24 जनवरी 2020 को हो रहा है। मकर राशि में शनि का गोचर होने के साथ ही मिथुन राशि पर शनि की ढैया प्रारंभ हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मिथुन राशि पर शनि का प्रभाव...
मिथुन राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Gemini)
शनि गोचर मिथुन राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Gemini Job And Business)
मिथुन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं। उनके लिए शनि का यह गोचर कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इस समय में इस राशि के जातको को अपने अपने उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। वहीं इस समय में इन लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। जिसकी वजह से इन्हें मानसिक परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं इस समय में इनका ट्रांसफर घर से कहीं दूर भी हो सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए शनि का यह गोचर शुभ नहीं कहा जा सकता। इस समय में इन्हें अपने बिजनेस में अधिक हानि हो सकती है। वहीं इन पर कर्ज का बोझ भी अधिक बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ भी इनके संबंध मधुर नहीं रह पाएंगे।
शनि गोचर मिथुन राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Gemini Health)
शनि का गोचर मिथुन राशि के जातको के स्वास्थय को कम प्रभावित करेगा। लेकिन इस समय में इन्हें मुंह से जुड़े कुछ रोग हो सकते हैं। इस समय में इन्हें अपने दातों और गले का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। इन्हें इस समय में दातों में दर्द की शिकायत भी रह सकती है। शनि के वक्री काल में इन्हें सेहत की और से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस समय में इन्हें कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। वहीं इनके पैर में दर्द आदि की समस्या भी हो सकती है। इस राशि के जा जातक शराब और मांसाहार का प्रयोग करते हैं उनके लिए समस्या और भी अधिक बढ़ सकती है।
शनि गोचर मिथुन राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Gemini Family)
यदि मिथुन राशि की पारिवारिक स्थिति की बात करें तो शनि के इस गोचर काल में इन्हें परिवार की और से विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि शनि की सातवीं दृष्टि सीधे आपके परिवार के भाव पर पड़ रही है। जिसके कारण आपको पारिवारिक कलेश का सामना करना पड़ेगा। इस समय में आप जो भी बोलें वह सोच समझकर ही बोलें नहीं तो आपकी बात आपके परिवार वालों को बुरी लग सकती है और पारिवारिक मतभेद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ भी कटू शब्दों का प्रयोग बिल्कुल भी न करें नहीं तो आपका अपने जीवनसाथी के साथ भी कलेश हो सकता है।
शनि गोचर मिथुन राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Gemini Student)
मिथुन राशि के विद्यार्थियों को इस समय में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि इस राशि के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं है तो उन्हें इस समय में असफलता का सामना करना पड़ेगा। वहीं दूसरी और इस समय में इस राशि के विद्यार्थीयों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। इस समय इस राशि के विद्यार्थी किसी गलत संगत में भी पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से भी इनका पढ़ाई की और मन नहीं लगेगा। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अत्याधिक फोकस करने की जरूरत है। वहीं प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को भी इस समय में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS