Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का तुला राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का तुला राशि पर प्रभाव: शनि का गोचर तुला राशि के जातको के चौथे भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण इन पर शनि की ढैया (Shani Ki Dhaiya) प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन केंद्र में शनि के होने के कारण इस राशि के जातको को शश योग का लाभ भी प्राप्त होगा। शनि साल 2020 में 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में गोचर करने जा रहा है तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर तुला राशि के जातको पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा
तुला राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Libra)
शनि गोचर तुला राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Libra Job And Business)
शनि के गोचर के कारण इस राशि के जातको को नौकरी में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय में लोग इनके कार्यक्षेत्र में इनके बिना वजह के दुश्मन बन जाएंगे। इनके उच्च अधिकारी भी इनके काम से खुश नहीं रहेंगे। जिसकी वजह से इन पर काम का बोझ अधिक बढ़ सकता है। यदि आप इस समय में अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं तो ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि इस समय में आपको दूसरी नौकरी मिलना काफी मुश्किल है। वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में लाभ से ज्यादा हानि होगी। इसके अलावा इस समय में आपके साथ कोई धोखा भी कर सकता है। इसलिए इस समय में विशेष सावधानी बरतें।
शनि गोचर तुला राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Libra Health)
तुला राशि के जातको के स्वास्थय की बात करें तो इस समय में इन्हें पेट संबंधी कोई परेशानी रह सकती है। इतना ही नहीं इस समय में इनमें आलस्य की मात्रा भी अधिक रहेगी। यदि आपको पेट संबंधी कोई परेशानी पहले से ही है तो आपको इस समय में अधिक सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपकी समस्या इस समय में अधिक बढ़ सकती है। इतना ही नहीं यदि आप शराब और मांसाहार का प्रयोग करते हैं तो भी आपकी यह समस्या अधिक बढ़ सकती है। इसलिए इन चीजों का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। इस समय में आपको अपने खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए ज्यादा तली और भुनी हुई चीजे बिल्कुल भी न खाएं।
शनि गोचर तुला राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Libra Family)
शनि के गोचर के कारण तुला राशि के जातको की पारिवारिक स्थिति वैसे तो ठीक रहेगी। लेकिन इस समय में इनका पिता के साथ मतभेद रह सकता है। इतना ही नहीं इनके पिता की सेहत भी इस समय में खराब रह सकती है।इस समय में आपको पिता तुल्य लोगों का अपमान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वहीं जीवनसाथी के साथ भी कई बार इनका झगड़ा हो सकता है। परिवार में माता का सुख आपको पूर्णत: प्राप्त होगा। वहीं आपकी माता की सेहत भी इस समय में ठीक रहेगी। परिवार में कोई नया वाहन आने से भी घर का माहौल सुखमय रहेगा। इसके अलावा आप इस समय में कोई संपत्ति भी क्रय कर सकते हैं।
शनि गोचर तुला राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Libra Student)
तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए शनि का यह गोचर कष्टकारी रहेगा। इस समय में इन्हें विद्या अर्जन करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस समय में इनका ध्यान पढ़ाई की और से भटकेगा। वहीं इस समय में इस राशि के छात्र किसी गलत संगत में भी पढ़ सकते हैं। अनुशासनहीनता के कारण इन्हें शनि के इस गोचर काल में अधिक नुकसान होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातको को इस समय में निराशा हासिल हो सकती है। वहीं घर से दूर पढ़ रहे विद्यार्थियों का खर्च अधिक हो सकता है। इसलिए अपने पैसों को इन्हें सोच समझकर ही खर्च करना चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS