Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का मीन राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का मकर राशिपर प्रभाव : शनि का गोचर मीन राशि के जातको के लिए ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। जो इनके लिए सबसे ज्यादा शुभ है। शनि का यह राशि परिवर्तन धनु से मकर में 24 जनवरी 2020 को होगा तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर (Shani Transit 2020 In Capricorn) करने पर क्या पड़ेगा मीन राशि के जातको पर इसका प्रभाव
मीन राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Pisces)
शनि गोचर मीन राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Pisces Job And Business)
मीन राशि के नौकरी करने वाले जातको को इस समय में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इस समय में इनकी सैलरी बढ़ सकती है। वहीं जो लोग नौकरी के साथ कोई व्यापार करना चाहते थे उनके लिए भी यह समय काफी शुभ है। इस समय में आपको आय के कई स्रोत प्राप्त होंगे। मीन राशि के जो जातक काफी समय से व्यापार करने की सोच रहे थे।लेकिन इन्हें साझेदारी में व्यापार बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वह इस समय में व्यापार कर सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के व्यापारियों को भी कोई मुनाफे का सौदा हाथ लग सकता है या फिर इन्हें कोई ऐसी डील प्राप्त हो सकती है। जो इन्हें भविष्य में लाभ दे सके।
शनि गोचर मीन राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Pisces Health)
मीन राशि के जातको की स्वास्थय की बात करें तो इस समय में इनका वजन बढ़ सकता है। इसलिए आपको अपने वजन को अवश्य नियंत्रित करना चाहिए। इसके साथ ही इन्हें बीपी से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। इसलिए इस समय में इन्हें गुस्सा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आपके बच्चों का स्वास्थय भी इस में ठीक रहेगा। लेकिन कई बार उन्हें मौसमी बिमारियों से जरूर बचाकर रखें। इस राशि के बुजुर्ग लोगों को पैरों में दर्द आदि की शिकायत रह सकती है। महिलाओं को भी रक्त संबंधीं कोई बिमारी परेशान कर सकती है। इसलिए नियमित रूप से भोजन करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शनि गोचर मीन राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Pisces Family)
शनि के इस गोचर के कारण मीन राशि के जातको का पारिवारिक जीवन इस समय में ठीक रहेगा। लेकिन इस समय में आप व्यस्त होने के कारण अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस राशि के जिन दंपत्तियों को अभी तक संतान सुख की प्राप्ति नही हुई है उन्हें इस समय में संतान सुख की प्राप्ति हो जाएगी। इसके अलावा प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय अनुकूल है। संतान की तरफ से कोई विशेष शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। जिसकी वजह से परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी इस समय में आपका प्रेम और अधिक बढ़ेगा। लेकिन ससुराल वालों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।
शनि गोचर मीन राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Pisces Student)
शनि के इस गोचर के कारण मीन राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में सफलता होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों से सहयोग प्राप्त होगा। वहीं किसी अनुसंधान में लगे छात्रों को भी इस समय में किसी ज्ञानी व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। इतना ही नहीं इस समय में मीन राशि के जातक अपने बुद्धि बल का सही रूप से प्रयोग से करेंगे। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस समय में निश्चित रूप से ही सफलता प्राप्त होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS