Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का धनु राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का धनु राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल
X
Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का धनु राशि पर प्रभाव : शनि का गोचर साल 2020 (Shani Gochar 2020) में धनु राशि के धन और कुटूंब भाव में होने जा रहा है, जिसके कारण इनकी धन और परिवार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, लेकिन इसी के साथ इन्हें अन्य क्षेत्रों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि में गोचर (Shani Transit 2020 In Capricorn) धनु राशि के जातको को क्या प्रभाव देगा।

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का धनु राशि पर प्रभाव : शनि का गोचर धनु राशि के दूसरे भाव में होगा। जिसके कारण इस राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का तीसरा और अंतिम चरण प्रारंभ होगा। जो इन्हें कुछ शुभ और कुछ अशुभ परिणाम दे सकता है तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि में गोचर धनु राशि के जातको को क्या प्रभाव देगा।


धनु राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Sagittarius)

शनि गोचर धनु राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Sagittarius Job And Business)

शनि के गोचर काल में नौकरी करने वाले जातको को पदन्नोति मिल सकती है। इस समय में आप नौकरी में पहले से भी ज्यादा बेहतर काम करेंगे। लेकिन कई बार सेहत खराब होने के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जो जातक विज्ञापन और वैवाहिक क्षेत्र में काम करते हैं। उन्हें इस समय में विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं धनु राशि के व्यापार करने वाले लोगों को इस समय में अपने व्यापार का विस्तार करने अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। लेकिन जिन लोगों को सेल्स आदि काम काम हैं उन्हें इस समय में लाभ प्राप्त हो सकता है।


शनि गोचर धनु राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Sagittarius Health)

धनु राशि के जातको को शनि के इस गोचर में गर्दन, पीठ और तंत्रिकाओं में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आप इस समय में अवसाद और मानसिक तनाव से भी पीड़ित रह सकते हैं। शनि के इस गोचर काल में आपको स्वास्थय को लेकर विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस समय में आपकी कोई पुरानी बिमारी आपको परेशान कर सकती है। यदि आपको पैरो और कमर में दर्द की शिकायत रहती है तो आपको अपने इलाज में जरा भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और डॉक्टर की सभी सलाह मानानी चाहिए नहीं तो यह समस्या आपको लंबे समय तक परेशान कर सकती है।


शनि गोचर धनु राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Sagittarius Family)

शनि का गोचर धनु राशि की पारिवारिक स्थिति के लिए बहुत अनुकूल है। इस गोचर काल में पत्ति और पत्नी के बीच का मनमुटाव समाप्त होगा और दोनों के बीच में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही जिन दंपत्तियों को अभी तक संतान सुख की प्राप्ति नही हुई थी। उन्हें इस समय में संतान सुख की प्राप्ति अवश्य हो जाएगी। इतना ही नहीं इस समय में परिवार में चल रहा कोई पुरान विवाद भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारों के घर में आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शनि के इस गोचर में आपके घर में कोई शुभ और मांगलिक कार्य भी हो सकता है।


शनि गोचर धनु राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Sagittarius Student)

धनु राशि के छात्र इस समय में अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सचेत रहेंगे और पढ़ाई के क्षेत्र में पहले से अधिक बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लेकिन मास कम्युनिकेशन और विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लेकिन इस समय में जो छात्र किसी मंद पसंद कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं उनके लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रो के लिए यह समय शुभ है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को मेहनत करने के बाद ही उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। इस समय में जो विद्यार्थी दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने जा रहे हैं। उन्हें मेहनत के बाद ही सफलता प्राप्त होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story