Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का कन्या राशि पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल

Saturn Transit 2020 Effects / शनि गोचर 2020 का कन्या राशि पर प्रभाव : शनि का गोचर कन्या राशि के जातको को कई प्रकार की परेशानियों से मुक्ति दिलाएगा। क्योंकि शनि के मकर राशि में गोचर करने के साथ ही कन्या राशि के जातको पर से शनि की ढैया (Shani Ki Dhaiya) का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। शनि का गोचर (Shani Gochar) 24 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होगा तो चलिए जानते हैं शनि का मकर राशि में गोचर कन्या राशि के जातको को क्या फल प्रदान करेगा।
कन्या राशि शनि गोचर 2020 (Saturn Transit 2020 Virgo)
शनि गोचर कन्या राशि नौकरी और व्यापार की स्थिति (Saturn Transit Virgo Job And Business)
कन्या राशि के लिए शनि का गोचर उनकी नौकरी को भी प्रभावित करेगा। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय में आपको थोड़ा रूक जाना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त नहीं हो सकती है। इसके अलावा शनि का यह गोचर आपकी सैलरी को भी प्रभावित करेगा। जिसकी वजह से आपकी सैलरी अभी नहीं बढ़ पाएगी। कन्या राशि के जो जातक व्यापार करते हैं। उनके स्थिति उतार चढ़ाव भरी रहेगी। आपको शनि के गोचर काल के शुरुआत में किसी तरह का लाभ प्राप्त हो सकता है। लेकिन शनि के वक्री काल में आपको अपने व्यापार में हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।
शनि गोचर कन्या राशि स्वास्थय स्थिति ( Saturn Transit Virgo Health)
शनि का गोचर आपके स्वास्थय को भी प्रभावित करेगा। इस समय में आप काम की वजह से अपने अंदर थकावट को महसूस कर सकते हैं। भाग दौड़ के कारण आपको शरीर में दर्द आदि की समस्या हो सकती है। साथ ही अत्याधिक सोचने के कारण आपको सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना भी करना भी पड़ सकता है। इस समय में आपके बड़े भाई बहन को भी किसी प्रकार के रोगों का सामना करना पड़ सकता है। जिस पर आपका खर्च भी हो सकता है। आपको इस समय में विशेष से अधिक चिंताएं करेंगे। जिसकी वजह से आपका स्वास्थय खराब रहेगा। आपको इस समय में मेडिटेशन अवश्य करना चाहिए।
शनि गोचर कन्या राशि पारिवारिक स्थिति (Saturn Transit Virgo Family)
कन्या राशि के जातको के लिए शनि का गोचर उनके परिवार में किसी नए मेहमान के आने का संकेत दे रहा है। इस राशि के जिन जातको को संतान सुख की प्राप्ति नही हुई है। उन्हें इस समय में संतान की प्राप्ति हो सकती है और जिन लोगों के यहां पहले से ही संतान है उन्हें इस समय में संतान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा या उनकी संतान को किसी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन शनि का यह गोचर आपके जीवनसाथी के लिए बिल्कुल भी ठीक नही है। इस समय में आपके जीवनसाथी का स्वाभाव अत्याधिक गुस्से वाला हो जाएगा। जिसकी वजह से आपका और उनका अत्याधिक झगड़ा होगा।
शनि गोचर कन्या राशि विद्यार्थियों की स्थिति (Saturn Transit Virgo Student)
कन्या राशि के विद्यार्थीयों के लिए शनि का गोचर काफी शुभ है। इस समय में इन लोगों का पढ़ाई में अत्याधिक मन लगेगा। शनि के गोचर के कारण इस राशि के विद्यार्थी अनुशासन का पालन करके अपनी पढ़ाई करेंगे। कड़ी मेहनत के दम पर कन्या राशि के छात्र सफलता अर्जित करेंगे। इतना ही नहीं इस राशि के जो छात्र अपने पसंद के कॉलेज या स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं। उनका एडमिशन आसानी से हो जाएगा। प्रतियोग परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी इस समय में सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए विद्यार्थियों के लिए शनि का यह गोचर अत्यंत ही शुभ कहा जा सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS