Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से मिथुन राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से मिथुन राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020
X
Saturn Transit 2020 / शनि के गोचर 2020 : शनि का गोचर मिथुन राशि (Saturn Transit 2020 In Gemini) के जातकों को अत्याधिक परेशानी में ढाल सकता है। क्योंकि शनि के इस गोचर के कारण मिथुन राशि के जातको को शनि की ढैया (Shani Ki Dhaiya 2020) का समाना करना पड़ेगा।

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : मिथुन राशि के लिए शनि का गोचर अशुभ रहेगा। क्योंकि शनि के गोचर के साथ ही मिथुन राशि के जातको को शनि की ढैया अष्टम ढैया का सामना करना पड़ेगा।जो इनके स्वास्थय को तो प्रभावित करेगा साथ ही इनके संतान सुख और संपत्ति पर भी इसका असर पड़ेगा तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा मिथुन राशि का स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति सुख


मिथुन राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Gemini Health)

मिथुन राशि के जातको को इस साल रक्त संबंधी कोई बिमारी हो सकती है। आपको इस समय में ब्लड इनफेक्शन भी हो सकता है। यदि आपमें खुन की कमीं रहती है तो आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेते रहना चाहिए। विशेषकर मिथुन राशि की महिलाओं को इस साल अपने स्वास्थय के प्रति किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आपकी यह समस्या शनि के वक्री काल में और भी अधिक बढ़ सकती है। इसके साथ ही आपको दातों से जुड़ी कोई समस्या भी हो सकती है। आपको शनि के इस गोचर काल में बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए और न हीं शराब आदि का सेवन करना चाहिए नहीं तो आपका स्वास्थय लगातार खराब होता जाएगा।


मिथुन राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Gemini Children)

मिथुन राशि के जातको को बच्चो की तरफ से इस समय में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके बच्चे इस समय में किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं। इस समय में आपके बच्चों का ध्यान पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। आपको इस समय में अपने बच्चों को डांटना या मारना बिल्कुल भी नहीं चाहिए बल्कि उन्हें प्यार से समझाना चाहिए। इसके साथ ही यदि आपके बच्चे छोटे हैं तो उन्हें किसी प्रकार की सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। लेकिन इस राशि के जिन माता पिता के बच्चे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें इस समय में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसी के साथ इस राशि के जिन माता पिता के बच्चों की अब तक नौकरी नहीं लगी है। उन्हें भी इस समय में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मिथुन राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Gemini Wealth)

मिथुन राशि के जातको को इस समय में पैतृक संपत्ति को लेकर किसी विवाद का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से आपको अपने पिता के विरोध का सामना भी करना पड़ सकता है। इस समय में आप किसी जमींन आदि का खरीदने का सौदा कर रहे हैं तो उसकी जांच अवश्य कर लें। क्योंकि इस समय में आपके साथ धोखा होने का पूर्ण योग बन रहा है। विशेषकर शनि के वक्री काल में किसी प्रकार की जमींन को न तो खरीदें और न हीं बेचें। इसके अलावा यदि आप काफी समय से मकान बनाने का प्रयास कर रहे थे तो आपको मकान बनाने में तरह- तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस समय में आपको आपका मकान पूर्ण करने के लिए कर्ज का सहारा भी लेना पड़ सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story