Saturn Transit 2020 Predictions : शनि का गोचर, जानिए मकर राशि के जातको के करियर,पारिवारिक जीवन, स्वास्थय और प्रेम जीवन का हाल

Saturn Transit 2020 Predictions : शनि का गोचर, जानिए मकर राशि के जातको के करियर,पारिवारिक जीवन, स्वास्थय और प्रेम जीवन का हाल
X
Saturn Transit 2020 Predictions शनि का गोचर (Saturn Transit) मकर राशि के जातको के पहले भाव पर होने पर इस राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा, इसके साथ ही कैसा रहने वाला है मकर राशि के जातको के करियर करियर,पारिवारिक जीवन, स्वास्थय और प्रेम जीवन का हाल आइए जानते हैं..

Saturn Transit 2020 Predictions शनि का गोचर होने के कारण मकर राशि के जातको पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव (Shani Sade Sati Effect) उनके लग्न भाव पर रहेगा। शनि का राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan) 24 जनवरी 2020 को होने जा रहा है। ऐसे में कैसा रहने वाला है मकर राशि के जातको के करियर,पारिवारिक जीवन, स्वास्थय और प्रेम जीवन का हाल आइए जानते हैं..


शनि गोचर 2020 मकर राशि का करियर (Saturn Transit 2020 For Capricorn Career)

करियर के लिहाज से मकर राशि के जातको के लिए यह साल मिला जुला रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें इस समय में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय में मकर राशि के जातको का अपने उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा भी हो सकता है। जिसकी वजह से आपकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें इस समय में अत्याधिक संभलकर चलने की जरूरत है। इस समय में आपका बिजनेस पार्टनर आपके साथ कोई बड़ा धोखा भी कर सकता है।


शनि गोचर 2020 मकर राशि का पारिवारिक जीवन (Saturn Transit 2020 For Capricorn Family Life)

शनि का गोचर आपके पारिवारिक सुख के लिए भी ठीक नहीं कहा जा सकता। इस समय आपके परिवार में छोटी- मोटी परेशानियां चलती रहेंगी। लेकिन शनि के गोचर के कारण आपके परिवार में इस समय में शुभ और मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी माता का स्वास्थय भी इस समय में ठीक रहेगा। लेकिन इस समय में आपका अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। इसलिए आपको इस समय में शांति से काम लेना चाहिए।


शनि गोचर 2020 मकर राशि का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 For Capricorn Health)

मकर राशि के जातको को शनि के गोचर के कारण स्वास्थय की और से किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। लेकिन कई बार इन्हें मौसमी बीमारियां हो सकती है। इसके साथ ही इस समय में आप अपने अंदर कमजोरी और आलस्य अधिक महसूस कर सकते हैं। इसलिए आपको इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको इस समय में अपने खान- पान पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है नहीं तो आपको पेट से संबंधित रोग भी हो सकते हैं।


शनि गोचर 2020 मकर राशि का प्रेम जीवन (Saturn Transit 2020 For Capricorn Love Life)

शनि के गोचर के कारण मकर राशि के जातको को प्रेम संबंधों में भी कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका अपने प्रेमी से अनावश्यक बातों पर ही झगड़ा हो सकता है। वहीं आप इस समय में अपने प्रेमी को कुछ गलत भी बोल सकते हैं। लेकिन जो लोग सिंगल हैं उन्हें कोई साथी मिल सकता है। वहीं जो लोग अपने प्रेम संबंधों को शादी में बदलना चाहते हैं। उनके लिए भी यह समय काफी शुभ है।

Tags

Next Story