Saturn Transit 2020: जानिए कैसा रहेगा धनु राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर साल धनु राशि से मकर राशि में होने जा रहा है। जिसके कारण धनु राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा। जिसकी वजह से इनका स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति भी प्रभावित होंगी। यदि आप कि भी राशि धनु है और आप अपने स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति के बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा धनु राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख
शनि गोचर 2020 धनु राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Sagittarius Health Horoscope 2020)
धनु राशि के जो जातक काफी समय से पेट की समस्याओं से परेशान थे। उन्हें इस साल पेट की इस समस्या से छुटकारा अवश्य ही प्राप्त हो जाएगा। लेकिन इस समय में आपको खान- पान पर विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। धनु राशि के जातको को इस समय में नॉन वेज का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको पेट की कोई गंभीर बिमारी हो सकती है। इसलिए आपको शनि के इस गोचर काल में सिर्फ शुद्ध और शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा इस समय में आपकी आंखों से जुड़ी कोई समस्या भी ठीक हो सकती है। यदि आप अपनी आंख का ऑपरेशन कराना चाहते थे तो इस समय में अवधि में वह ऑपरेशन पूर्ण हो जाएगा।
शनि गोचर 2020 धनु राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Sagittarius Children Horoscope 2020)
धनु राशि के जिन दंपत्तियों को अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी। उन्हें शनि के इस गोचर काल में संतान सुख अवश्य प्राप्त होगा। इतना ही नहीं धनु राशि के जिन जातको संतान सुख की प्राप्ति हो चुकी है। उनकी संतान इस समय में कोई पुरस्कार आदि भी जीत सकती है। वहीं जिन माता पिता की संतान काफी समय से सरकारी नौकरी का प्रयास कर रही थी उन्हें भी इस समय में सफलता अवश्य ही प्राप्त होगी। इसके अलावा यदि आपकी संतान शादी के योग्य है तो शनि के इस गोचर काल में उनकी शादी भी अवश्य ही हो जाएगी। धनु राशि के जातको के बच्चे इस समय काल में पूरी तरह से अपने काम पर फोकस करेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे।
शनि गोचर 2020 धनु राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Sagittarius Wealth Horoscope 2020)
इस साल धनु राशि के जातको को प्रॉपर्टी में बिल्कुल भी इंवेस्ट नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको अत्याधिक नुकसान हो सकता है। इस समय में यदि आप कोई प्रॉपर्टी लेना भी चाहेंगे तो आप उसे ले नहीं पाएंगे। इसके साथ ही यदि आप किसी प्रॉपर्टी को बेचना चाहते हैं तो भी आपको इस समय काल में उसे नहीं बेचना चाहिए। क्योंकि इस समय में आपको उसे बेचने से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। बल्कि आप स्वंय का ही नुकसान कर बैठेंगे। इसके अलावा यदि आप रियल स्टेट का व्यापार करते हैं तो इस साल आपको अधिक नुकसान हो सकता है। वहीं इस समय में आपकी संपत्ति नष्ट होने के योग भी बन रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS