Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी कुंभ  राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति
X
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Saturn Transit) होने के कारण कुंभ राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) प्रारंभ हो जाएगी, इतना हीं नहीं इस कारण से इनके खर्च भी अधिक बढ़ने लगेंगे तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर कैसी रहेगी कुंभ राशि के जातको की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Shani Ka Gochar) कुंभ राशि के बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव को खर्चों का भाव कहा जाता है। शनि के इस गोचर के कारण कुंभ राशि के जातको को धनहानि का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर (Saturn Transit In Capricorn) करने पर कैसी रहेगी कुंभ राशि के जातको की आर्थिक स्थिति


शनि गोचर 2020 कुंभ राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Kumbh Rashi Aarthik Rashifal)

कुंभ राशि के जातको के लिए शनि का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। बारहवें भाव को खर्चे का भाव कहा जाता है। शनि के इस गोचर के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो जाएगी। आपको इस समय में अत्याधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपका संचित धन भी पूरा खर्च हो जाएगा। जिसकी वजह से आपको धन की कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य पर भी आपका इस समय में खर्च अधिक हो सकता है।

इस समय में आपकी लंबी दूरी की यात्राएं भी होंगी। जिन पर आपका अत्याधिक खर्च भी हो सकता है। इतना ही नहीं आपकी यह सभी यात्राएं व्यर्थ ही जाएंगी। जिसका आपको कोई लाभ भी प्राप्त नहीं होगा। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। इस समय विदेश यात्रा कर सकते हैं। वहीं यदि आपको किसी प्रकार का कोई रोग है तो वह इस समय में बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आपका अस्पताल में खर्चा हो सकता है।


शनि के इस राशि परिवर्तन के कारण आपको शत्रुओं के द्वारा भी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो इस समय में आपका उस पर भी अधिक धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से भी आपको इस समय में धनहानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके साथ दुर्घटनाओं के योग भी बन रहे है। जिसके लिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

यदि आप किसी भी तरह का नशा आदि करते हैं तो इस समय में आपको सावधान रहना चाहिए। क्योंकि आपको इस समय में इस कारण से शनि देव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो सकती है। यदि आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने वाली थी तो वह भी इस समय में आपको नहीं मिल पाएगी। आपको इस समय में अपने परिवार की जरूरतों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

आपकी इस समय में जितनी भी आय होगी वह सब खर्च हो जाएगी। आपको इस समय में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज भी लेना पड़ सकता है। यह कर्ज आपको शारीरीक और मानसिक दोनों प्रकार के कष्ट दे सकता है।

Tags

Next Story