Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर मकर राशि (Saturn Transit In Capricorn) के लग्न भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इन पर शनि की साढ़ेसाती (Shani Sade Sati) का दूसरा चरण प्रारंभ हो जाएगा। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें कुछ कानूनी विवादों का सामना भी करना पड़ सकता है। शनि का राशि परिवर्तन 24 जनवरी 2020 को होने जा रहा है तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर कैसी रहेगी मकर राशि के जातको की आर्थिक स्थिति
शनि गोचर 2020 मकर राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Makar Rashi Aarthik Rashifal)
मकर राशि के जातको के लिए शनि का गोचर उन्हीं की राशि में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इस समय में इनमें गंभीरता आ जाएगी। यदि इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शनि के गोचर के कारण इनका अपने जीवनसाथी पर अधिक खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थय इस समय में खराब हो सकता है या जीवन साथी के साथ इन्हें इस समय में कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी वजह से इन्हें परेशानी और धन हानि दोनों ही होगी।
वहीं यदि बात करें इनके धन की तो इस समय में इन्हें धन कमाने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ेगी। तब ही जाकर इन्हें धन की प्राप्ति हो सकेगी। इस समय में यह लोग कुछ गलत फैसले भी ले सकते हैं। जिसकी वजह से इन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको अपने किसी भी मित्र को पैसे उधार देने से बचना चाहिए नहीं तो आपको उस धन को प्राप्त करने के लिए भी अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको इस समय में नौकरी में अत्याधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी सैलरी भी इस समय में रूक सकती है। ऑफिस में इस समय में आपके अधिक दुश्मन बनेंगे। वहीं उच्च अधिकारियों के साथ भी आपकी बहस हो सकती है। जिसकी वजह से आपको परेशानियों का अत्याधिक सामना करना पड़ेगा। आपको इस समय में अपने पिता की सेहत को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए।
आपका अपने पिता पर भी इस समय में अधिक धन खर्च हो सकता है। इसके साथ ही यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने व्यापार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको इस समय में व्यापार में अत्याधिक घाटे का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टचरशिप में व्यापार करते हैं तो इस समय में आपका पार्टनर आपके साथ किसी प्रकार का कोई बड़ा धोखा भी कर सकता है। पार्टनर की वजह से आपको कानूनी विवादों का सामना भी करना पड़ सकता है।
जिस पर भी आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। आपको इस समय में धन कमाने की और अधिक प्रयास करना पड़ेगा। तब ही आपको उचित धन की प्राप्ति हो पाएगी। वहीं किसी अनजान शत्रु के कारण भी आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS