Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति
X
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर 24 जनवरी 2020 (Shani Gochar 24 January 2020) को होने जा रहा, जिसके कारण सिंह राशि के जातको को इस समय में कई शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इनकी आर्थिक स्थिति के लिए कैसा रहेगा शनि का यह गोचर (Shani Ka Gochar) आइए जानते हैं...

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि को गोचर साल 2020 में अपनी ही स्वंय की राशि मकर में होने जा रहा है। सिंह राशि के जातको के लिए यह गोचर छठे भाव में हो रहा है। छठे भाव से रोग और शत्रुओं का विचार किया जाता है। शनि का यह गोचर (Saturn Transit) इनके लिए काफी शुभ रहने वाला है। ऐसे में शनि के मकर राशि (Saturn Tranist in Capricorn) में गोचर करने पर कैसी रहेगी सिंह राशि के जातको की आर्थिक स्थिति आइए जानते हैं....


शनि गोचर 2020 सिंह राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Leo Rashi Aarthik Rashifal)

शनि का गोचर सिंह राशि के छठे भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी आपकी आय और व्यय में इस समय में समानता रहेगी। आपको इस समय में आय के नए- नए स्रोत प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से आपकी धन स्थिति तो अच्छी होगी। लेकिन आपका व्यय उतना ही अधिक होगा। इस समय में आपकी यात्राएं भी हो सकती है। जो आपके खर्च की वजह भी बनेगी। वहीं शत्रु पक्ष से भी इस समय में आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

शनि की तीसरी दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है। जिसकी वजह से आपका अपने ससुराल वालों पर भी खर्च हो सकता है। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें शनि के गोचर के कारण शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए किए गए प्रयास भी इस समय में सफल रहेंगे। नौकरी में ट्रांसफर भी इस समय में हो सकता है। वहीं जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते थे उनके लिए भी यह समय बिल्कुल ठीक है। आपकी नौकरी में इस समय में आय में वृद्धि होगी। लेकिन आपके खर्च भी उतने ही अधिक बढ़ जाएंगे।


वहीं जो लोग व्यापार करते हैं। उनके व्यापार में इस समय में तेजी आएगी। यदि आप अपने छोटे भाई बहन या किसी मित्र के साथ मिलकर कोई व्यापार करना चाहते हैं तो आपको उनके साथ इस समय में अत्याधिक लाभ की प्राप्ति होगी। जो लोग इलेक्ट्रॉनिक, चमड़े या कैमिकल के कामों से जुड़े हुए हैं। उन्हें इस समय में अत्याधिक लाभ की प्राप्ति होगी। इस समय में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। जिसकी वजह से आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत भी करेंगे।

लेकिन इस समय में आपको कहीं पर निवेश करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस समय में किया गया निवेश आपको अत्याधिक लाभ नहीं दे पाएगा। वहीं दूसरी और आपका पैसा भी कहीं पर फंस सकता है। यदि आपकी पैतृक संपत्ति का कोई केस कोर्ट में चल रहा है तो आपको इस समय में उसमें भी सफलता प्राप्त होगी और आपको उस पैतृक संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। इसके अलावा यदि आप काफी समय से कोई फ्लैट या भूमि खरीदना चाहते हैं तो भी आपके लिए यह समय काफी शुभ है।

आपको इस समय में अपने छोटे भाई या बहन की पढ़ाई पर या उनके किसी काम भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन यह खर्चा करके आपको प्रसन्नता ही प्राप्त होगी। इसलिए आपको इस समय में विशेष चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Tags

Next Story