Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति
X
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि के गोचर (Shani Ka Gochar) के साथ ही तुला राशि के जातको पर शनि की चतुर्थ ढैया (Shani Ki Dhiya) प्रारंभ हो जाएगी, जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति में कई तरह के परिवर्तन आ सकते हैं तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर कैसी रहेगी तुला राशि के जातको की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Saturn Transit) कुछ राशियों के अत्यंत ही अशुभ होने वाला है। जिसका असर तुला राशि के जातको पर भी होगा। तुला राशि के जातको के लिए शनि का यह राशि परिवर्तन (Shani Ka Rashi Parivartan) चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिसकी वजह से इन्हें आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है तो चलिए जानते हैं शनि के गोचर के कारण कैसी रहेगी तुला राशि के जातको की आर्थिक स्थिति


शनि गोचर 2020 तुला राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Tula Rashi Aarthik Rashifal)

शनि का गोचर तुला राशि के जातको के चतुर्थ भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इन्हें धन के मामलों में मिले जुड़े परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय में इन्हें प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में काफी शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इतना हीं नहीं यदि इस राशि के लोग काफी समय से कोई भूमि, भवन या वाहन खरीदना चाहते थे तो इस समय में यह इसे खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में यदि ये लोग घर की सुख सुविधाओं पर अत्याधिक धन खर्च करेंगे।

इस समय में इन पर कर्ज का बोझ भी बढ़ सकता है। आपको इस समय में रोगों का सामना भी करना पड़ेगा। जिस पर भी आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। इस समय में आपको अपने शत्रुओं की वजह से भी धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उस पर भी आपका धन अधिक खर्च होने की संभावना है। आपको इस समय में अपनी नौकरी में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।


यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपको नौकरी में उच्च अधिकारियों से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस समय में उनसे बहस बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। इसलिए आपको इस समय में इस और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही आपके पिता की सेहत भी इस समय में खराब हो सकती है। जिस पर भी आपका धन खर्च हो सकता है।

इसके अलावा यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस समय में अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आपको इस समय में उनसे अत्याधिक नुकसान हो सकता है। आपको इस समय में अपने व्यापार का विस्तार करने में अत्याधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करने की सोच रहे हैं। उन्हें भी इस समय किसी दूसरे की वजह से धनहानि का सामना करना पड़ सकता है।

आपको शनि के इस गोचर काल में कर्ज लेने से बचना चाहिए। यदि आप इस समय में कर्ज लेते हैं तो आप उस कर्ज को आसानी से चुका नहीं पाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थय को लेकर भी आपको इस समय में सतर्क रहने की जरूरत है।

Tags

Next Story