Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी धनु राशि के जातको की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर (Shani Ka Gochar) धनु राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। दूसरे भाव को धन भाव कहा जाता है। जिसकी वजह से इस समय में इन्हें धनलाभ होने की प्रबल संभावना बन रही है। शनि का यह राशि परिवर्तन (Shani Ka Rashi Parivartan) 24 जनवरी 2020 को होने जा रहा है। ऐसे में कैसी रहेगी धनु राशि के जातको की आर्थिक स्थिति आइए जानते हैं...
शनि गोचर 2020 धनु राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Dhanu Rashi Aarthik Rashifal)
शनि का गोचर धनु राशि के जातको के दूसरे भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इस समय में इन्हें धनलाभ के कई योग बनेंगे। जिसकी वजह से यह अपनी सेविंग्स करने में भी इस समय में सक्षम रहेंगे। परिवार की जरूरतों पर भी इस समय में आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने परिवार पर भी इस समय में खर्च कर सकते हैं। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको इस में अधिक धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही जो लोग दवाईयों के कारोबार से जुड़े हुए हैं उन्हें भी इस समय में अधिक लाभ हो सकता है।
इसके साथ ही जो लोग गारमेंटस और लकड़ी का कोई काम करते हैं तो उन्हें भी शनि के गोचर के कारण बिजनेस में कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। वहीं जो लोग नौकरी करते हैं। उन्हें इस समय में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जिसके बाद ही इन्हें धनलाभ हो सकता है। इस समय में आपके साथ दुर्घटनाओं के योग भी बन रहे हैं। जिसकी वजह से आपका खर्चा हो सकता है। वहीं आपको अपने ससुराल की किसी समारोह पर भी खर्चा करना पड़ सकता है।
इस समय में आपको पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। यदि आप शेयर मार्किट से जुड़े हुए हैं तो आपको इस समय में अधिक लाभ होने की संभावना बन रही है। यदि आप कोई नई फैक्ट्री या दुकान खोलना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए काफी शुभ है। वहीं जो लोग कपड़ों और मशीनों के कामों से जुड़े हुए हैं उन्हें भी इस समय में लाभ की प्राप्ति होगी। आप इस समय में अपने में अपने धन को अलग- अलग प्रकार की योजनाओं में लगा सकते है।
इसके साथ ही यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए काफी अच्छा है। इस निवेश की वजह से आपको भविष्य में काफी में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आपको इस समय में कोई ऐसा धन भी प्राप्त हो सकता है। जिसके लिए आपने मेहनत न की हो। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति भी आपको इस समय में प्राप्त हो सकती है। आपके द्वारा आय के लिए किए गए सभी प्रयास इस समय में सफल रहेगें। आपको इस समय में अपनी बड़े भाई या बड़ी बहने से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS