Saturn Transit 2020 / शनि का गोचर मिथुन और तुला राशि की ढैया शुरू ,फिर भी मिलेगा इन्हें लाभ, जानिए कैसे

Saturn Transit 2020/ शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर मकर (Saturn Transit In Capricorn) राशि में 24 जनवरी 2020 को होने जा रहा है। जिसकी वजह से मिथुन और तुला राशि के जातको पर शनि की ढैया प्रारंभ होने जा रही है। लेकिन फिर भी इस बार इन राशियों के जातको को शनि की ढैया (Shani Ki Dhaiya) के कारण लाभ ही प्राप्त होगा आइए जानते हैं कैसे
मिथुन राशि शनि की ढैया का प्रभाव (Saturn Dhaiya Effect Gemini)
मिथुन राशि के लिए शनि आठवें भाव में गोचर करेगा। जिसके कारण इन पर शनि की अष्टम ढैया प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन शनि साल 2020 में अपनी ही राशि मकर में गोचर करेंगे। इसके साथ ही शनि को अष्टम भाव का कारक ग्रह माना जाता है। जिसके कारण इन्हें अचानक ही धनलाभ हो सकता है। शनि के इस गोचर के कारण मिथुन राशि के जातको के न केवल अपने ससुराल वालों के संबंध मधुर होंगे बल्कि इन्हें इस समय में अपने ससुराल से धनलाभ भी हो सकता है।
यदि आप मिथुन राशि के हैं और आप शेयर मार्किट में काम करते हैं तो आपको इस समय में अत्याधिक लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इस समय में आपको पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही जिन दंपत्तियों को अभी तक संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी उन्हें इस समय में संतान की प्राप्ति अवश्य ही हो जाएगी। वहीं जिन लोगों की संतान पहले से ही है उन्हें इस समय में अपनी संतान की और से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
तुला राशि शनि की ढैया का प्रभाव (Saturn Dhaiya Effect Libra)
तुला राशि के जातको के लिए शनि का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है।। जिसके कारण इन पर शनि की चतुर्थ ढैया प्रारंभ हो जाएगी। लेकिन शनि के केंद्र में आने के कारण इन्हें ढैया के साथ- साथ शश योग का भी लाभ प्राप्त होगा। जिसकी वजह से इनके सुखों में वृद्धि होगी। यदि तुला राशि के जातको का अपनी माता के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह इस समय में समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही इस समय में इनकी माता का स्वास्थय भी पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
इतना ही नहीं शनि के इस गोचर के कारण इन्हें इस समय में इन्हें भूमि, भवन और वाहन का सुख भी प्राप्त होगा। यदि आप काफी समय से निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए काफी उपयुक्त है। इस समय में आप अपनी पत्नी और बच्चों के नाम से कोई बीमा भी करा सकते हैं। शनि के इस गोचर के कारण आपका स्वाभाव अत्याधिक गंभीर हो जाएगा। जिसके कारण आप जीवन का हर फैसला अत्याधिक सोच समझकर लेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS