Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर वृ्श्चिक राशि (Saturn Tranist For Scorpio) के तीसरे भाव में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का तीसरे भाव में राशि परिवर्तन काफी शुभ माना जाता है। शनि का गोचर 24 जनवरी 2020 (24 January 2020) को होगा। जिसका असर वृश्चिक राशि के जातको की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा तो चलिए जानते हैं शनि के गोचर के कारण कैसी रहेगी वृश्चिक राशि के जातको की आर्थिक स्थिति
शनि गोचर 2020 वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Vrishchik Rashi Aarthik Rashifal)
शनि का गोचर वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी। इस समय में आपकी धन से जुड़ी सभी पिछली समस्याएं इस समय में समाप्त हो जाएंगी। यदि आपके पास काफी समय से पैसा बच नहीं रहा था तो इस समय में आपका पैसा बचने लगेगा। आप अपने धन को संचित कर पाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप पर किसी तरह का कोई कर्ज चढ़ा हुआ है तो वह भी इस समय में उतर जाएगा।
यदि आप नौकरी करते हैं तो इस समय में आपकी मेहनत को उच्च अधिकारीयों के द्वारा सरहाया जाएगा। इतना हीं नहीं इस समय में आपको अपने कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जिसकी वजह से आपको धन लाभ भी हो सकता है। वहीं जो लोग काफी समय से नौकरी ढूंढ रहे थे तो इस समय में उन्हें मनचाही नौकरी भी मिल जाएगी। इस समय में आपको आय के नए- नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से आपको काफी अच्छा धनलाभ हो सकता है।
वहीं जो लोग व्यवसाय करते हैं। उनके व्यवसाय में स्थिरता आएगी। आपके व्यवसाय में इस समय में पहले से ज्यादा वृद्धि होगी। आपको इस समय में अपने व्यवसाय में अत्यंत ही लाभ प्राप्त होगा। कोई अच्छी डील भी इस समय में आपको प्राप्त हो सकती है। वहीं जो लोग किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाहते हैं उनके लिए भी यह समय काफी अच्छा है। इस समय में उन्हें अपने नए व्यापार में लाभ की प्राप्ति जल्द ही होने लगेगा।
वहीं जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं। उन्हें भी इस समय में अधिक लाभ के योग बनेंगे। लेकिन इस समय में व्यापार का विस्तार करने में आपका खर्च भी होगा। इसके साथ ही यदि आप अपनी संतान को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते हैं तो भी यह समय आपके लिए अच्छा है। इस कार्य पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। इस समय में आप अपना पिछला सभी प्रकार का उधार चुकाने में भी सफल होंगे।
इसके साथ ही आपका धन इस समय में धार्मिक कार्यों पर भी खर्च हो सकता है। परिवार में भी इस समय में कोई शुभ और मांगलिक कार्य हो सकता है। जिस पर धन खर्च करके आपको काफी अच्छा भी लगेगा। आपकी इस समय में छोटी मोटी यात्राएं भी हो सकती है जो आपको धनलाभ भी करा सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS