Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी कन्या राशि के जातको की आर्थिक स्थिति

Saturn Transit 2020 : शनि गोचर 2020, जानिए कैसी रहेगी कन्या राशि के जातको की आर्थिक स्थिति
X
Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर कन्या राशि (Saturn Transit For Virgo) के जातको को काफी राहत पहुंचाने वाला है, क्योंकि शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कन्या राशि के जातको पर से शनि की ढैया (Shani Ki Dhaiya) का प्रभाव समाप्त हो जाएगा, लेकिन कैसी रहेगी इनकी आर्थिक स्थिति आइए जानते हैं...

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर इस साल 24 जनवरी 2020 (24 January 2020) को होने जा रहा है। शनि का राशि परिवर्तन (Shani Ka Rashi Parivartan) कन्या राशि के जातको के पांचवें भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इनका संतान और प्रेम का भाव प्रभावित होगा। इसके साथ ही इनकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ेगा तो चलिए जानते हैं शनि के मकर राशि में गोचर करने पर कैसी रहेगी कन्या राशि के जातको की आर्थिक स्थिति


शनि गोचर 2020 कन्या राशि आर्थिक राशिफल (Shani Gochar 2020 Kanya Rashi Aarthik Rashifal)

शनि को गोचर कन्या राशि के जातको के पांचवें भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति समय में कुछ खराब हो सकती है। कन्या राशि के जातको के संचित धन में इस समय में सेंध लग सकती है। इस समय में आपका धन अपने परिवार में किसी के ऊपर खर्च हो सकता है। जीवनासाथी का स्वास्थय भी इस समय में खराब हो सकता है। जिस पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है। इसके साथ ही किसी रिश्तेदार की वजह से आपको धन हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।

यदि आप नौकरी करते हैं तो आपकी आय में इस समय में कमीं आ सकती है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको इस समय में अपने मन के मुताबिक आय की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको इस समय में धन हानि भी हो सकती है। आपके बड़े भाई या बड़ी के कारण भी आपको धन का नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही मित्रों की वजह से भी आपको धन का नुकसान हो सकता है। इसलिए किसी को भी इस समय में धन बिल्कुल भी उधार न दें।


इसके साथ ही जो लोग व्यापार करते हैं। उनका अपने पार्टनर के साथ किसी प्रकार का कोई झगड़ा हो सकता है। जिसकी वजह से आपको व्यापार में नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उन्हें अपने व्यापार में अत्याधिक धन लगाना पड़ सकता है। इस समय में आपको व्यापार से किसी भी प्रकार का कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। वहीं जो लोग अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं उन्हें भी इस समय में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

वहीं जिन लोगों को पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने वाली थी उन्हें भी इस समय में थोड़ा अधिक इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन इस समय में आपको अपनी संतान की तरफ से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। अपनी संतान के लिए इस समय में धन खर्च कर सकते हैं। जिसका आपको लाभ भी प्राप्त होगा। यदि आपकी संतान शादी के योग्य है और आप उसकी शादी करना चाहते हैं तो इस समय में आपका खर्च किया हुआ धन आपको प्रसन्नता ही देगा।

इसके साथ ही यदि आप अपनी संतान के लिए कोई बीमा आदि भी लेना चाहते हैं तो भी आप इस समय में ले सकते हैं। इसके साथ ही इस राशि के प्रेमियों का अपने लव पार्टनर पर भी अधिक खर्च हो सकता है।

Tags

Next Story