Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से वृश्चिक राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Saturn Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि का गोचर वृश्चिक राशि के जातको को कई शुभ परिणाम देगा। क्योंकि शनि के गोचर के कारण इनका तीसरा भाव प्रभावित होगा। जिसके कारण इनका पराक्रम तो बढ़ेगा साथ ही इनके छोटे भाई बहन और मित्र भी इनका साथ देंगे। इसके अलावा इन्हें स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख का भी लाभ प्राप्त होगा तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा शनि के गोचर के कारण वृश्चिक राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति सुख
वृश्चिक राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Scorpio Health)
वृश्चिक राशि के जातको के यदि स्वास्थय की बात करें तो इस साल आपका स्वास्थय न केवल ठीक रहेगा बल्कि आपके पिछले पुराने रोग भी इस समय में समाप्त हो जाएंगे। आपको इस समय में किसी भी रोग का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको इस समय में अधिक यात्राएं करनी पड़ेंगी। जिसकी वजह से आपको थकान अधिक रह सकती है। वहीं अत्याधिक यात्रा करने के कारण आपको कई बार उल्टी और चक्कर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इसलिए इस और सावधानी अवश्य बरतें। वहीं पानी के बदलाव के कारण आपको कई बार पेट से जुड़े रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपनी यात्राओं में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
वृश्चिक राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Scorpio Children)
वृश्चिक राशि के जातको का इस समय में पराक्रम और गुस्सा बढ़ेगा वहीं इनकी संतान इस समय जिद्दी और हठी हो जाएगी। जिसकी वजह से इनका अपने बच्चों को साथ झगड़ा रह सकता है। वहीं आपके बच्चे इस समय में किसी गलत संगत में भी पड़ सकते हैं। जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। वहीं जो महिलाएं फैमली प्लानिंग की तैयारी कर रही हैं। उन्हें भी इस समय काल में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके बच्चों का ध्यान पढ़ाई की और से भटकेगा। इसके साथ ही वृश्चिक राशि के जिन माता पिता के बच्चे अभी छोटे हैं उन्हें अपनी बच्चों की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में उनकी सेहत खराब होने के पूर्ण योग बने हुए हैं।
वृश्चिक राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Scorpio Wealth)
वृश्चिक राशि के जातको के लिए प्रॉपर्टी के लिहाज से यह समय काफी शुभ है। क्योंकि इस समय में किसी प्रॉपर्टी में किया गया इंवेस्टमेंट आपको लाभ ही देगा। इसके साथ ही इस समय में आपको अपनी माता या फिर ननिहाल से भी किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा पिछला विवाद भी इस समय में समाप्त हो जाएगा। आप इस समय में अपने छोटे भाई के साथ मिलकर कोई जमींन, दुकान या फैक्टी आदि भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही यदि आप काफी समय से गाड़ी लेने की सोच रहे थे तो आपकी यह इच्छा इस समय में पूर्ण हो जाएगी। जो आपको वाहन सुख अवश्य ही प्राप्त कराएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS