Sawan 2019 : जानिए सावन के पहले सोमवार को राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं

Sawan 2019 सावन के पहले सोमवार को अगर आप शिवलिंग पर अपनी राशि के अनुसार कुछ चीजें चढ़ाते हैं तो आपके जीवन की सभी परेशानियों की खत्म हो सकती है और आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति भी हो सकती है। सावन का महिना साल 2019 में आज यानी 17 जुलाई 2019 से शुरु हो चुका है। सावन के महिने पर भगवान शिव की विशेष पूजा - अर्चना की जाती है। शास्त्रों के भगवान विष्णु (Lord Visnu) के सोने के बाद भगवान शिव पृथ्वीं का कार्यभार संभालते हैं। सोमवार का दिन शिवजी को अत्याधिक प्रिय है और सावन का पहला सोमवार (Sawan Ka Pahla Somvar) भगवान शिवजी का पूजा () का विशेष दिन माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से भगवान शिव का विशेष आर्शीवाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं सावन के पहले सोमवार को राशि के अनुसार शिवलिंग पर क्या चढ़ा सकते (Sawan Ke Pahle Somvar ko Shivling per Kya Chadaye) हैं।
मेष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है।इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव पर शहद और गन्ने का रस चढ़ाएं तो उनके लिए काफी शुभ होगा। अगर मेष राशि के लोग भगवान शिव पर इन चीजों को चढ़ाते हैं तो उनकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
वृष राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का कच्चे दूध और दही से अभिषेक करते हैं तो इनके सभी कष्ट समाप्त हो जाएंगे। इतना ही नहीं अगर ये लोग भगवान शिव पर इन चीजों से अभिषेक करते हैं तो इनको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
मिथुन राशी का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को फलों का रस, लाल फूल और बिल्वपत्र चढ़ाते हैं तो इन लोगों को विशेष फलों की प्राप्ति होगी। भगवान शिव को यह सभी चीज अर्पित करने से इस राशि के जातको की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
कर्क राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का कच्चे दूध और मक्खन से अभिषेक करते हैं तो घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होगी। घर में सुख और शांति का माहौल बनेगा। परिवार के लोगों में भी आपसी प्रेम बढ़ेगा।
सिंह राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव को मीठे का भोग लगाते हैं। इसी के साथ अगर आप भगवान शिव को शहद और गुड़ मिलाकर उनका अभिषेक करते हैं तो आपको जीवन में मान - सम्मान की प्राप्ति होती है।
कन्या राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करते हैं तो आपको नौकरी और व्यापार की सभी समस्याओं से छुटकारा प्राप्त होगा। इतना ही नहीं यह भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करन से आपको धन लाभ भी होगा।
तुला राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को भांग और धतुरा अर्पित करते है तो आपको भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आप भांग और धतुरे का पीसकर शिवजी का अभिषेक भी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल को माना जाता है। इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को लाल पुष्प चढ़ाएं इसी के साथ शिवजी का शहद से अभिषेक करें। अगर आप भगवान शिव पर ये सभी चीजें अर्पित करते हैं तो आपके परिवार में सुख और शांति का वास होगा।
धनु राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
धनु राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। इस राशि जातक अगर सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को पीले फूल, लाल चंदन अर्पित करें। इसी के साथ भगवान शिव का गाय के घी से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होंगी।
मकर राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनिदेव को माना गया है। इसलिए इस राशि के जातक अगर सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को सरसों का तेल अर्पित करते हैं तो इनको शनि के सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त होगा। इतना ही नहीं ऐसा करने से इस राशि के जातकों को भगवान शिव के साथ शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
कुंभ राशि का भी स्वामी ग्रह शनिदेव को ही माना जाता है। सावन के पहले सोमवार को अगर इस राशि के जातक भगवान शिव को नीले फूल अर्पित करके कच्चे दूध में दही मिलाकर उनका अभिषेक करते हैं तो उनकी स्वास्थय संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
मीन राशि के लोग सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करें
मीन राशि का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति को माना जाता है। इस राशि के जातकों को सावन के पहले सावन पर बिल्वपत्र और बादाम चढ़ाने चाहिए। इसी के साथ भगवान शिव का गन्ने और शहद से अभिषेक भी करना चाहिए। भगवान शिव पर ये सभी चीजें अर्पित करने से आपकी संतान संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS