Sawan 2019 : सावन के पहले सोमवार पर जानिए राशि के अनुसार मंत्र

Sawan 2019 सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार मंत्रों का जाप आपको सभी परेशानियों से मुक्ति दिला सकता है। सावन सोमवार को भगवान शिव का विशेष आर्शीवाद प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको भगवान शिव का विधिवत पूजन (Bhagwan Shiv Pujan) और राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करना होगा। सावन के पहले सोमवार से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाईने लग जाएगी। सावन सोमवार के व्रत (Sawan Somvar Vrat) से सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। जिसके लिए आपको इन मंत्रों का जानना बेहद आवश्यक है। आप चाहें तो इन मंत्रों का जाप सावन के सभी सोमवार को कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार मंत्र (Sawan Saomvar Rashi Ke Anusar Mantra)
सावन सोमवार मेष राशि का मंत्र
मेष राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार को पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वो यह है।
ऊं अघोरेभ्यो अथ घोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः
सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्य।
इस मंत्र का मेष राशि वालों को 11 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी।
सावन सोमवार वृष राशि का मंत्र
वृष राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार को पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वो यह है।
ऊं शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊं नमः।।
सावन के पहले सोमवार के दिन वृष राशि वालों को इस मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 11 माला जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से आपकी सभी ग्रह बाधा समाप्त हो जाएगी।
सावन सोमवार मिथुन राशि का मंत्र
मिथुन राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वो यह है।
ऊं नमः शिवाय
सावन के पहले सोमवार पर मिथुन राशि वालों को इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से आपको आपके कार्यक्षेत्र में आ रही सभी परेशानियों से छुटाकार प्राप्त होगा।
सावन सोमवार कर्क राशि का मंत्र
कर्क राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वो यह है।
शं ऊं नमः
कर्क राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर इस मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपकी सभी मनोंवांच्छित इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सावन सोमवार सिंह राशि का मंत्र
सिंह राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वह इस प्रकार है।
नमामीशमीशान निर्वाण रूपं।
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं।।
सिंह राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपकी स्वास्थय संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
सावन सोमवार कन्या राशि राशि का मंत्र
कन्या राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वह इस प्रकार है।
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारूकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
कन्या राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर इस मंत्र का 31 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप करने से आकाल मृत्यु का भय समाप्त होता है।
सावन सोमवार तुला राशि राशि का मंत्र
तुला राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वह इस प्रकार है।
ऊं शं भवोद्भवाय शं ऊं नमः
तुला राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर इस मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से नौकरी और व्यापार में तरक्की मिलती है।
सावन सोमवार वृश्चिक राशि का मंत्र
वृश्चिक राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वह यह है।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं।
चिदाकाशमाकाश वासं भजेहं।।
वृश्चिक राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर इस मंत्र का 51 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां समाप्त होती है।
सावन सोमवार धनु राशि का मंत्र
धनु राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वो यह है।
ऊं ऐं ह्रीं क्लीं आं शं शंकराय मम सकल जन्मांतरार्जित पाप विध्वंसनाय
श्रीमते आयुः प्रदाय, धनदाय, पुत्रदारादि सौख्य प्रदाय महेश्वराय ते नमः कष्टं घोर भयं वारय वारय..
पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं
क्लीं ह्रीं ऐं ऊं सम संख्याम सावित्रीम् जपेत् ऊं तत्पुरुषाय च विद्महे महादेवाय च धीमहे
पूर्णायुः वितर वितर मध्ये मा खण्डितं कुरु कुरु सर्वान् कामान् पूरय पूरय शं आं
आं क्लीं ह्रीं ऐं ऊं
इस मंत्र का जाप आपको अकेले में भगवान शिव के सामने बैठकर करना है। इस मंत्र के जाप से आपको सभी पापों से मुक्ति मिलती है।
मकर राशि राशि का मंत्र
मकर राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वह इस प्रकार है।
ऊं क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊं नमः शिवाय।।
सावन के पहले सोमवार पर इस मंत्र के 21 जाप करने से आपको भगवान शिव के साथ मां पार्वती का आर्शीवाद भी प्राप्त होगा।
सावन सोमवार कुंभ राशि का मंत्र
कुंभ राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वह इस प्रकार है।
ऊं शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊं.
इस मंत्र का आपको सावन के पहले सोमवार पर 111 बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपकी सभी संतान संबंधी परेशानियां समाप्त हो जाएगी।
सावन सोमवार मीन राशि का मंत्र
मीन राशि के लोगों को सावन के पहले सोमवार पर पर जिस मंत्र का जाप करना चाहिए वो यह है।
ऊं शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊं।।
सावन के पहले सोमवार पर आपको इस मंत्र का 11 हजार बार जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपको सभी प्रकार की सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS