Sawan Shivratri 2019 : सावन शिवरात्रि पर शाम के समय में करें ये पूजा

Sawan Shivratri 2019 सावन की शिवारात्रि (Sawan Shivratri) पर आप अगर सुबह के समय में पूजा नहीं कर पाएं तो आप निराश न हों। अब भी आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको भगवान शिव की शाम के समय में विधिवत पूजा करनी होगी। सावन शिवरात्रि को पुराणों के अनुसार बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव (Lord Shiva) का जलाभिषेक करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा प्राप्त होता है। इसके साथ ही संसार के सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है। तो आइए जानते हैं कि सावन शिवरात्रि पर शाम के समय में किस प्रकार से पूजा कर सकते हैं।
सावन शिवरात्रि पर शाम के समय में पूजा (Sawan Shivratri Sham Ke Samye Mai Puja)
आज सावन मास की शिवरात्रि है। वैसे तो शिवरात्रि हर महीने आती है । लेकिन सावन मास की शिवरात्रि को विशेष महत्व दिया जाता है। शिवरात्रि में यह पूजा सांय काल यानी सूर्यास्त के बाद की जाती है। इसके लिए निशिता काल का मुहूर्त शुभ माना गया है।
1.आज के दिन सबसे पहले साधक को स्नान करके पवित्र हो जाना चाहिए।
2. स्नान करने के बाद सफेद वस्त्र धारण करके भगवान शिव के मंदिर में जाना चाहिए।
3.इसके बाद भगवान शिव को उनकी प्रिय कनेर के फूल वस्तुएं बिल्वपत्र, धतुरा और भांग चढ़ाएं।
4.इसके बाद भगवान शिव की विधिवत पूजा करें।
5. अगर आप सुबह के समय में भगवान शिव का जलाभिषेक नहीं कर पाए तो आप शाम से समय प्रदोष काल में भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।
6.यह सब चढ़ाने के बादशिव पुराण, शिव के पंचाक्षर मंत्र, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा, शिव रुद्राष्टक और शिव श्लोक में किसी एक का पाठ करें।
7.इनका पाठ करने के बाद अंत में भगवान शिव की धूप व दीप से आरती करें।
8. इसके बाद भगवान शिव को मीठे का भोग लगाएं और वह प्रसाद सब में वितरण करें।
9. रात के समय मे निशिता काल में अगर आप भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा।
10. अंत में भगवान शिव से जाने अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा मांगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS