Shani Jayanti 2020: 22 मई को शनि जयंती, क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा

Shani Jayanti 2020: ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार 22 मई को शनि जयंती है। शनि से जुड़े दोषों से मुक्ति के लिए शनि अमावस्या पर शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़े साती और ढईया वाले मनुष्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। शनि के प्रकोप को कम करने के लिए शनि के विशेष अवसरों पर अटके काम पूरे होते हैं और परेशानियों का अंत होता है। आइए जानते है शनि जयंती 2020 के मौके पर शनिदेव की पूजा और उनका महत्व
कौन है शनिदेव
शनिदेव सूर्यदेव और माता छाया की संतान हैं। पिता सूर्य के द्वारा और माता छाया के अपमान के कारण शनिदेव हमेशा अपने पिता सूर्य से भेदभाव रखते हैं। फलित ज्योतिष में शनि को अशुभ माना जाता है। इनका स्वरुप काला रंग और गिद्द की सवारी करते हैं इन्हें सभी ग्रहों में न्याय और कर्म प्रदाता का दर्जा दिया गया है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव बहुत ही धीमी चाल से चलते हैं। ये एक राशि में करीब ढाई सालों तक रहते हैं। शनि की महादशा उन्नीस वर्ष तक रहती है। मान्यता है कि शनिदेव जिस किसी पर भी तिरछी नजर रखते हैं, उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। ऐसा इस लिए है क्योंकि शनिदेव को उनकी पत्नि ने श्राप दिया था, जिस कारण से शनि की नजर को बुरा माना जाता है। वहीं अगर शनि की शुभ दृष्टि किसी पर पड़ जाए तो उसका जीवन राजा के समान बीतने लगता है।
क्यों की जाती है शनिदेव की पूजा
शास्त्रों में कहा गया है कि जिन जातकों के ऊपर गरीब, कष्ट, बीमारी और धन संबंधी समस्या होती है, उन्हें शनिदेव की पूजा अवश्य करनी चाहिए। शनिदेव की पूजा हर शनिवार और शनि अमावस्या शनि जयंती के दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिदेव पूजा में सरसों के तेल का दीपक जलाने और काली चीजों का दान करने से शनिदेव का प्रकोप कम हो जाता है।
शनिदेव की पूजा में क्या करें क्या नहीं।
शनिदेव पूजा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शनिदेव मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए। हनुमान जी के दर्शन और पूजा करने से शनिदोष से जल्द छुटकारा मिलता है। शनिदेव पर तेल और नीला फूल जरूर चड़ाएं और गरीबों को दान करें। शनिदेव पूजा करते समय सूर्य की पूजा नहीं करनी चाहिए। शनिदेव की प्रतीमा के दर्शन करते समय उनकी आखों की तरफ नहीं देखना चाहिए। अगर आपकी नजर उनकी आंखों पर पड़ती है तो आपके दिन खराब हो सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS