Shani Sade Sati 2020 Effects: शनि की साढ़े साती 2020 में धनु मकर कुंभ से होगी शुरू और शनि की ढैया 2020 में मिथुन तुला राशि पर लगेगी

Shani Sade Sati 2020 Effects: शनि की साढ़े साती 2020 में धनु मकर कुंभ से होगी शुरू और शनि की ढैया 2020 में मिथुन तुला राशि पर लगेगी
X
Shani Sade Sati 2020 Effects Shani Dhaiya 2020 Effects: शनि की साढ़े साती 2020 में वृश्चिक राशि (Shani Sade Sati 2020 Scorpio) से खत्म होकर धनु राशि (Sagittarius), मकर राशि (Capricorn) और कुंभ राशि (Aquarius) पर लगेगी जबकि शनि की ढैय्या 2020 में कन्या राशि और वृष राशि (Shani Dhaiya 2020 Virgo Shani Dhaiya 2020 Taurus) से खत्म हो होकर मिथुन राशि और तुला राशि (Shani Dhaiya 2020 Gemini Shani Dhaiya 2020 Libra) पर शुरू होगी, आइये जानते हैं शनि की साढ़े साती में क्या होता है, कैसे इसका असर पड़ेगा (Shani Sade Sati Effects In Hindi) और शनि की ढैया क्या होती है साथ ही कैसे इसका जातक पर असर (Shani Dhaiya Effects In Hindi) पड़ेगा।

Shani Sade Sati 2020 Effects Shani Dhaiya 2020 Effects: शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि की ढैया (Shani Dhaiya) जीवन में अत्याधिक परिवर्तन ला देती है, साल 2020 की शुरूआत में ही शनि का गोचर (Shani Transit 2020 / Shani Ka Gochar 2020) होने जा रहा है, शनि 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में गोचर (Shani Rashi Parivartan 2020) करेगा। शनि के गोचर के साथ कुछ राशि वालों को शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि की ढैया (Shani Dhaiya) से मुक्ति मिल जाएगी तो वहीं कुछ राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़े साती और शनि ढैया का प्रभाव शुरू हो जाएगा। शनि की साढ़े साती और शनि की ढैय्या के कारण पारिवारिक जीवन, कार्यक्षेत्र, धन आदि क्षेत्रों में अधिक समस्या उत्पन्न होती है। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां जिन पर शनि की साढ़े साती और शनि की ढैया शुरू होने वाली है।

शनि की साढ़े साती 2020 का प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effects)


शनि साढ़े साती 2020 कुंभ राशि (Kumbh Rashi Shani Sade Sati 2020)

कुंभ राशि के लिए शनि इस समय ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। लेकिन साल 2020 में शनि इन राशि वालों के बारहवें भाव मे गोचर करेगा। जिसके अनुसार कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरु हो जाएगा। शनिसाढे की साती प्रभाव से इस राशि के वालों के खर्चों में अधिकता होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति भी इस समय में खराब हो सकती है। वहीं इन्हें शत्रु भी अधिक परेशान कर सकते हैं और इन्हें नौकरी में भी अधिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। भाग्य का साथ इस समय इस राशि वालों को बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। इस समय कुंभ राशि वालों को संयम से काम लेने की आवश्यकता है।



शनि साढ़े साती 2020 मकर राशि (Makar Rashi Shani Sade Sati 2020)

मकर राशि वालों के लिए शनि इस समय बारहंवे भाव में गोचर कर रहा है। मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पहले से ही है। लेकिन साल 2020 में शनि इसी राशि में गोचर कर रहा है। जिसके अनुसार शनि मकर राशि के पहले भाव यानी लग्न भाव में गोचर करेगा। इस राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरु होगा। जिसके अनुसार इन लोगों का अपने छोट- भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी का स्वास्ठय भी इस समय में खराब हो सकता है और जीवनसाथी के साथ कलह भी रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी।


शनि साढ़े साती 2020 धनु राशि (Shani Sade Sati Dhanu Rashi 2020)

धनु राशि वालों के लिए शनि इस समय लग्न भाव में गोचर कर रहा है। धनु राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव पहले से ही है। लेकिन साल 2020 में शनि इस राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। दूसरा भाव धन भाव कहलाता है। धनु राशि के जातकों को इस समय में धन लाभ हो सकता है। लेकिन इनका अपने स्वास्ठय पर अधिक खर्च हो सकता है। धनु राशि के लोगों को इस समय भवन आदि के निर्माण में परेशानी उत्पन्न होगी। इस राशि के लोगों को इस समय अपनी माता के स्वास्थय पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। लाभ के लिए भी इस राशि के लोगों को अधिक मेहनत की करनी पड़ेगी।


शनि की ढैया 2020 प्रभाव (Shani Dhaiya 2020 Effects)


शनि ढैया 2020 मिथुन राशि पर प्रभाव (Shani Dhaiya 2020 Effect On Mithun Rashi)

मिथुन राशि वालों के लिए शनि इस समय सातवें भाव में गोचर कर रहा है। लेकिन साल 2020 में शनि इस राशि वालों के आठवें भाव में गोचर करेगा। आठवें भाव को मृत्यु का भाव भी कहा जाता है। शनि के इस राशि में आने से इन लोगों पर अष्टम की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। जिसके अनुसार इस राशि वालों की वाणी में कटुता आ जाएगी। जिसकी वजह इस राशि को लोगों के बनते - बनते काम बिगड़ सकते हैं। वहीं शनि कार्यक्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी अपने उच्च अधिकारियों से इस समय इनका झगड़ा हो सकता है। इस समय इन लोगों में गुस्से की अधिकता बढ़ सकती है। इसलिए इस राशि के जातकों को कोई भी काम सोच समझकर ही करना चाहिए।


शनि ढैया 2020 तुला राशि पर प्रभाव (Tula Rashi Shani Dhaiya 2020 Effect)

तुला राशि के लिए शनि इस समय तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। लेकिन साल 2020 में शनि इस राशि वालों के लिए चौथे भाव में गोचर करेगा। चौथे भाव में शनि के गोचर से इन राशि के जातकों को पर चतुर्थ की ढैय्या प्रारंभ हो जाएगी। शनि के गोचर के कारण इस राशि के लोगों को कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है। इन लोगों को इस समय में इनके शत्रु भी अधिक परेशान करेंगे। तुला राशि के लोगों पर इस समय काम को बोझ अत्याधिक रहेगा। जिसकी वजह से यह अधिक तनाव महसूस करेंगे। शनि की ढैय्या के कारण इस राशि के लोगों को स्वास्थय की अनेकों समस्याएं उत्पन्न होगी।



Shani Sade Sati 2020 Effects, Shani Dhaiya 2020 Effects, Shani sade sati, shani dhaiya, shani dev, shani in 2020, shani transit 2020, shani graha, shani gochar 2020, shani ki sade sati, shani dosha, शनि की साढ़े साती 2020, शनि का गोचर 2020, शनि ढैया, शनि का गोचर, शनि ग्रह

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story