Shani Sade Sati 2020 : मेष राशि पर शनि साढ़े साती का प्रभाव, जानिए राशिफल 2020

Shani Sade Sati 2020 : मेष राशि पर शनि साढ़े साती का प्रभाव, जानिए राशिफल 2020
X
Shani Sade Sati 2020 Effects / शनि साढ़े साती 2020 मेष राशि पर प्रभाव: शनि का गोचर साल 2020 (Shani Transit 2020) में धनु राशि से मकर राशि में हो रहा है, जिसके कारण मेष (Aries) राशि के जातको को कई प्रकार के लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन क्या रहेगा इनकी नौकरी व्यापार और लव लाईफ का हाल आइए जानते हैं....

Shani Sade Sati 2020 Effects / शनि साढ़े साती 2020 मेष राशि पर प्रभाव: शनि का गोचर मकर (Shani Transit on Capricorn) राशि में होने के कारण मेष राशि के जातको पर शनि की साढ़ेसाती का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शनि मकर राशि में 24 जनवरी 2020 को गोचर करेंगे। जिसके कारण शनि मेष राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे। शनि के इस गोचर काल में क्या पडे़गा मेष राशि के जातको की नौकरी व्यापार और लव लाईफ का हाल आइए जानते हैं....


शनि साढ़ेसाती 2020 मेष राशि की नौकरी पर प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effect of Aries Job)

मेष राशि के जो जातक नौकरी करते हैं। उनके लिए स्थिति बहुत ही शुभ बनने जा रही है। इस समय में इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं इस राशि के जो जातक काफी समय से बेरोजगार थे उन्हें इस समय में नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग सरकारी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। उन्हें इस समय काल में अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। शनि की इस गोचर काल में मेष राशि के जातको को नौकरी में अपने सहयोगियों से पूर्ण लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं मेष राशि के जो जातक काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्हें नौकरी प्राप्ति के लिए अधिक संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।


शनि साढ़ेसाती 2020 मेष राशि के बिजनेस पर प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effect of Aries Business)

मेष राशि के जो जातक व्यापार कर रहे हैं। उन्हें इस समय में मिला जुला फल प्राप्त हो सकता है। इस साल मेष राशि के जातको को पार्टनरशिप में कोई भी बिजनेस नहीं करना चाहिए। विशेषकर विपरित लिंगी के साथ नहीं तो आपको अत्याधिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जो लोग पहले से ही पार्टनर के साथ व्यापार कर रहे थे वह इस समय में अपने पार्टनर से अलग हो सकते हैं या फिर उनका अपने पार्टनर के साथ किसी प्रकार का कोई झगड़ा हो सकता है। इसलिए इस समय में आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। जो लोग मुख्य रूप से जमींन, पैट्रोल और कोयले के व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें इस समय में लाभ हो सकता है।


शनि साढ़ेसाती 2020 मेष राशि की लव लाइफ पर प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effect of Aries Love Life)

शनि के गोचर के कारण इस राशि की लव लाईफ बिल्कुल ठीक रहेगी। इस समय में इन लोगों का अपने साथी के प्रति विश्वास बढ़ेगा। इतना ही नहीं इस समय में इन्हें अपने लव पार्टनर की किसी सलाह से कार्यक्षेत्र में भी मदद मिलेगी। इस साल इनका प्रेम संबंध शादी के बंधन में बंध सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जोड़ों की बात करें तो आप और आपके जीवनसाथी के बीच में मनमुटाव की स्थितियां पैदा हो सकती है। इस समय में आपका जीवनसाथी बिमार भी रह सकती है। जिसकी वजह से आप भी परेशान रह सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में आप अपने काम में इतने व्यस्त रह सकते हैं कि आप अपने जीवनसाथी को समय नहीं दें पाएंगे। यह भी उनकी नाराजगी का एक कारण हो सकता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story