Shani Sade Sati 2020 : जानिए क्या वृषभ राशि के जातको पर पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, कैसी रहेगा नौकरी, व्यापार और लव लाईफ

Shani Sade Sati 2020 Effects / शनि साढ़े साती 2020 का वृषभ राशि पर प्रभाव: शनि के धनु राशि से मकर राशि (Shani Transit on Capricorn) में प्रवेश करते ही वृषभ राशि के जातको पर से शनि की ढैया समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा शनि के नवें भाव में गोचर करने के कारण इस राशि पर साढ़ेसाती का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा तो चलिए जानते हैं कैसी रहेगी वृष राशि के जातको की नौकरी व्यापार और लव लाइफ
शनि साढ़ेसाती 2020 वृषभ राशि की नौकरी पर प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effect of Taurus Job)
वृषभ राशि के जातको की यदि नौकरी की बात करें तो नौकरी में चल रही पिछली सभी समस्याएं इस समय में समाप्त हो जाएंगी। इसके अलावा जिन लोगों को अभी तक नौकरी की प्राप्ति नहीं हुई है। उनकी इस समय में नौकरी लग सकती है। लेकिन नौकरी के लिए इन्हें अपने जन्मस्थान से दूर जाना पड़ेगा। वहीं नौकरी कर रहे जातको के प्रमोशन की बात करें तो इन्हें इस समय में प्रमोशन के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन कार्यक्षेत्र में इनकी लग्न और मेहनत इनके उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेगी। वहीं सरकारी क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
शनि साढ़ेसाती 2020 वृषभ राशि के बिजनेस पर प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effect of Taurus Business)
वृषभ राशि के व्यापार करने वाले जातको के लिए यह समय ठीक नहीं है। इस समय में इनके व्यापार में कई शत्रु बन सकते हैं। वहीं दूसरी और इन्हें व्यापार में अपने विरोधियों का सामना भी करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो आपका आपके पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। जिसकी वजह से आपको तो व्यापार में घाटा हो सकता है साथ ही आपके पार्टनर को भी इससे परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही जो लोग अपने व्यापार का विस्तार इस समय में करने की सोच रहे हैं तो उनके लिए समय अभी उपयुक्त नहीं है। वृषभ राशि के जातको को इस समय में नए व्यापार की शुरुआत भी अभी नहीं करनी चाहिए।
शनि साढ़ेसाती 2020 वृषभ राशि की लव लाइफ पर प्रभाव (Shani Sade Sati 2020 Effect of Taurus Love Life)
वृषभ राशि के जातको की यदि लव लाइफ की बात करें तो वृषभ राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं। उनके संबंध इस समय में और भी अधिक मधुर हो जाएंगे। शनि के कारण आपका जो प्रेम संबंध पहले टूट गया था। वह इस समय में वापस जुड़ सकता है। इतना ही नहीं यदि आपका साथी काफी समय से आपसे रूठा हुआ है तो इस समय में आप उसे मना सकते हैं। इसके अलावा यदि वृषभ राशि के विवाहित लोगों की बात करें तो जिन इस समय में इस राशि के जातको को पूर्ण वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। इस समय में आपका जीवनसाथी आपका पूर्ण सहयोग करेगा। आप और आपको जीवनसाथी के बीच में न केवल प्रेम बल्कि विश्वास भी बढ़ेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS