Shani Sade Sati 2020: धनु मकर कुंभ पर लगेगी शनि साढ़े साती, जानिए सभी राशियों पर क्या होगा असर

Shani Sade Sati 2020: शनि की स्वंय की राशि मकर और कुंभ है। साल 2020 में शनि मकर राशि में गोचर (Saturn Transit In Capricorn 2020) करने जा रहे है। स्वंय की राशि होने के कारण यह कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति कराएंगे लेकिन इसके साथ की तीन राशियों पर शनि की साढ़े साती भी रहेगी। तो चलिए जानते हैं शनि का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को कैसा फल देगा।
मेष राशि और शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Aries)
मेष राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन दसवें भाव हो रहा है। जिसके कारण मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव नही रहेगा। इस भाव में शनि का राशि परिवर्तन होने के कारण इस राशि के जातकों को नौकरी में लाभ प्राप्त हो सकता है। मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पिता के सुख की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस समय में इनके खर्च और दूर की यात्राएं भी होंगी साथ ही इनका माता से झगड़ा भी हो सकता है और साथ ही जीवनसाथी के साथ भी इनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। जो काफी लंबे समय तक चल सकता है।
वृषभ राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Taurus)
शनि वृषभ राशि के जातकों के नवें भाव में प्रवेश करेगा। जिसकी वजह से वृषभ राशि पर न तो शनि की ढैया और न हीं शनि का साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। इस समय में इन्हें अपने भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। क्योंकि शनि भाग्य का स्वामी होकर इनके भाग्य भाव पर ही बैठा है। जिसके कारण सभी कार्य पूर्ण होंगे और इन्हें जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं धर्म से जुड़े लोगों को इस समय में विशेष लाभ पहुंच सकता है। वृषभ राशि के जातकों की इस समय कई धार्मिक यात्राएं भी हो सकती है।
मिथुन राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में प्रवेश करेंगे। जिसकी वजह से इन्हें शनि की अष्टम ढैया का सामना करना पड़ेगा। लेकिन इन पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव नही रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में शनि की ढैया को भी अशुभ माना जाता है। जिसके कारण मनुष्य को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मिथुन राशि के जातको को भी इस समय में मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस समय में इन्हें धन और परिवार की और विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कर्क राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Cancer)
कर्क राशि के जातको के लिए शनि का राशि परिवर्तन सातवें भाव में होने जा रहा है। इस वजह से इन पर साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहेगा। जिसके कारण इस राशि के जातको को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। इस समय में इनकी जो भी समस्याएं अपने जीवनसाथी के साथ चल रही थी। वह इस समय में समाप्त हो जाएगी। कर्क राशि के जो जातक विवाह के लायक है और शनि के कारण जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है। इस गोचर काल में उन सभी जातको का विवाह हो जाएगा।
सिंह राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Leo)
शनि का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातको के लिए छठे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इन्हें शनि की साढ़ेसाती का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह इस बात की और भी इशारा करता है कि इस समय में इस राशि के जातको को रोगो से मुक्ति मिलेगी और साथ ही यह अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। लेकिन इस समय में इन्हें अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए नहीं तो इनकी अपने ही परिवार में शत्रुता हो सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलो में भी आपको शनि के इस गोचर काल में मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Virgo)
कन्या राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन पांचवें भाव में हो रहा है। इस वजह से इन पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव नहीं रहेगा। जिसके कारण इस राशि के जातको को संतान संबंधीं सुखों की प्राप्ति होगी। इतना ही इस राशि के जो दंपत्ति काफी समय से संतान सुख के लिए तरस रहे थे। उन्हें इस समय में संतान सुख की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं इस समय में इस राशि के जो जातक किसी से प्रेम करते हैं वह इस समय में अपने प्रेमी को अपने दिल की बात बता सकते हैं और जो लोग पहले से ही रिलेशनशिप में हैं उनके भी अपने प्रेमी से संबंध मधुर होंगे।
तुला राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Libra)
शनि का यह राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के चौथे भाव में होगा। जिसकी वजह से इन्हें शनि की ढैया का सामना करना पड़ेगा। लेकिन शनि की साढ़ेसाती इन्हें प्रभावित नहीं करेगी। इस समय में पिता के साथ मतभेद की स्थितियां उत्पन्न होगी। ऑफिस में लोग आपके शत्रु बन सकते हैं। इस समय में आप अपने आपको बिल्कुल अकेला महसूस कर सकते हैं। आपके मान सम्मान की इस समय में हानि हो सकती है। इसलिए इस समय में आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन तीसरे भाव में होने जा रहा है। शनि का यह गोचर आपके तीसरे भाव में होने जा रहा है। जिसके कारण आप पर से शनि की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और शनि के शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस समय में आप अपने सभी काम को उत्साह और ऊर्जा के साथ करेंगे। जिसकी वजह से आपको सफलता निश्चित ही प्राप्त होगी। इतना ही नहीं इस समय में आपको अपने मित्रों और परिवार का साथ भी मिलेगा।
धनु राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Sagittarius)
शनि का राशि परिवर्तन धनु राशि के दूसरे भाव में होने जा रहा है। जिसकी वजह से इन्हें शनि की साढ़ेसाती की अंतिम ढैया रहेगी। इस समय मे इन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। संतान की और से भी इन्हें कष्ट मिलेगा। इस समय में इनके पास धन तो आएगा। लेकिन वह बिमारियों में खर्च हो जाएगा। जिसकी वजह से इनकी आर्थिक सुधरने की बजाय और भी ज्यादा बिगड़ जाएगी। पैरों और कमर से जुड़ी समस्या इन्हें विशेष रूप से रह सकती है।
मकर राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Capricorn)
मकर राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन उन्हीं की राशि में हो रहा है। इस समय में इन पर शनि साढे़साती की दूसरी ढैया प्रारंभ होगी। जिसकी वजह से यह लोग कुछ ज्यादा ही गंभीर और अनुशासन प्रिय हो जाएंगे। इनके व्यवहार से इनके परिवार वालों को अधिक परेशानी रह सकती है। इस समय में इनका अपने जीवनसाथी के झगड़ा रहेगा और इसके साथ ही इन्हें व्यापार में हानि का सामना करना पड़ेगा। इन्हें इस समय में अपने छोटे भाई बहनों और मित्रों का साथ भी प्राप्त नहीं होगा। इसी के साथ इन्हें संघर्ष भी अधिक करना पड़ेगा।
कुंभ राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Aquarius)
शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के बारहवें भाव में होगा। वैसे यह शनि की स्वंय की राशि है। लेकिन फिर भी इस राशि के जातकों को इसके विपरित परिणाम ही प्राप्त होंगे। शनि के इस गोचर काल में इन शनि की साढ़ेसाती की पहली ढैया प्रारंभ होगी। जिसके कारण इनके खर्च बढ़ेंगे। शत्रुओं के द्वारा विघ्नों का सामना करना पडे़गा और किसी प्रकार का कोई पुराना रोग भी इन्हें इस समय में सता सकता है। जिसकी वजह से इनका धन अधिक खर्च होगा।
मीन राशि और शनि साढ़ेसाती (Shani Sade Sati 2020 Saturn Transit 2020 Shani Transit 2020 For Aquarius)
मीन राशि के जातको के लिए शनि का राशि परिवर्तन ग्यारहवें भाव में हो रहा है। जिसकी वजह से इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। शनि का यह गोचर काल इस राशि के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है। इस समय में इनकी आय तो बढ़ेगी साथ ही इन्हें आय के नए- नए रास्ते भी मिलेंगे। जिसकी वजह से इन्हें धनलाभ होगा। इनकी इस समय में सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। इस समय में इन्हें जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। इस समय में मीन राशि के लोग मित्रों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS