Shani Transit 2020 / शनि का धनु से मकर में गोचर, इन 6 राशि के लोग होंगे मालामाल

Shani Transit 2020 / शनि गोचर 2020: शनि को कर्म का कारक माना जाता है। लेकिन शनि देव के आर्शीवाद के बिना किसी को भी धन की प्राप्ति नहीं हो सकती। शनि का गोचर साल 2020 में छह राशियों के जातकों को मालामाल बनाने जा रहे हैं। जिसकी वजह से न केवल इन्हें धन लाभ बल्कि मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी शनि साल 2020 में 24 जनवरी 2020 को धनु राशि निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो चलिए जानते हैं किन छह राशियों के जातकों को शनि करेंगे मालामाल
मेष राशि शनि का गोचर (Shani Transit 2020 Effects On Aries)
मेष राशि के लिए शनिदेव दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि देव के मकर राशि में गोचर करने पर यह इस राशि के दसवें भाव को प्रभावित करेंगे। जिसकी वजह से इनको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। वहीं इस समय में इनकी संपत्ति भी बढ़ सकती है। यदि यह लोग किसी प्रकार की भूमि, भवन और वाहन लेना चाहते थे तो वह इस समय में ले सकते हैं। इतना ही नहीं यदि इस राशि का कोई जातक राजनीति में हो तो उसे विशेष लाभ मिल सकता है और उसे मान- सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।
वृषभ राशि शनि का गोचर (Shani Transit 2020 Effects On Taurus)
वृषभ राशि के लिए शनि का राशि परिवर्तन नवम भाव में होने जा रहा है। शनि वृषभ राशि के लिए ग्यारहवें और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। शनि के गोचर के कारण इस राशि के जातकों के भाग्य में तो वृद्धि होगी। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर यह लोग किसी बड़ी सफलता को भी अर्जित कर सकते हैं। आय भाव पर शनि की तीसरी दृष्टि होने के कारण इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। इस समय में यह अपने शत्रुओं से भी धन को प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क राशि शनि का गोचर (Shani Transit 2020 Effects On Cancer)
शनि का गोचर कर्क राशि के सातवें भाव में होने जा रहा है। सातवें भाव से व्यापार का विचार किया जाता है। शनि के इस गोचर के कारण इस राशि के व्यापारियों को अधिक फायदा होगा। इस समय में आपके व्यापार में विस्तार होगा। विशेषकर कोयले और पेट्रोलियम के व्यापारियों के लिए तो यह समय काफी शुभ है। वहीं इस राशि के जो जातक व्यापार करने की सोच रहे थे तो वह भी इस समय में व्यापार कर सकते हैं। आपके और आपके पार्टनर के संबंध भी इस समय में मधूर बनेंगे।
तुला राशि शनि का गोचर (Shani Transit 2020 Effects On Libra)
तुला राशि के शनि चौथे भाव में गोचर करेगा। जिसके कारण इनके सुख तो बढ़ेगें ही साथ ही इनकी संपत्ति में भी बढ़ोतरी होगी। इस समय में इस राशि के जातक भवन, भूमि या वाहन आदि खरीद सकते हैं। इस समय में आपको नौकरी से भी फायदा हो सकता है। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे तो उसके लिए आपको थोड़ी मेहनत अवश्य करनी पड़ेगी। लेकिन इस समय काल में वह भी आपको प्राप्त हो जाएगी।
धनु राशि शनि का गोचर (Shani Transit 2020 Effects On Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए शनि दूसरे भाव में गोचर कर रहा है। दूसरे भाव से धन को देखा जाता है। शनि के इस गोचर के कारण आपके धन में निश्चित ही वृद्धि होगी। इतना ही नहीं इस समय में आपका धन बचेगा भी। यदि आपका कोई पैतृक विवाद चल रहा था तो वह भी इस समय में सुलझ जाएगा और आपको आपकी पैतृक संपत्ति प्राप्ति हो जाएगी। इसके अलावा यदि आपने किसी को कोई पैसा उधार दिया था तो वह भी इस समय में आपको मिल जाएगा।
मीन राशि शनि का गोचर (Shani Transit 2020 Effects On Pisces)
शनि का गोचर मेष राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है जो आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। इस समय में आपकी आय तो बढ़ेगी ही साथ ही आपको आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। इतना ही नहीं इस समय में आप नौकरी के साथ कोई व्यापार भी कर सकते हैं। आपको इस समय में अपने बड़े भाई बहनों से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS