Saturn Transit 2020 / शनि गोचर से मेष राशि के जातको के स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति पर क्या पड़ेगा असर, जानिए राशिफल 2020

Shani Transit 2020 / शनि गोचर 2020 : शनि मेष राशि के जातको को साल 2020 में शुभ परिणाम ही देगा। लेकिन इन्हें स्वास्थय, संतान सुख और संपत्ति को लेकर इस साल विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। शनि का गोचर 24 जनवरी 2020 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर होने जा रहा है। ऐसे में कैसा रहेगा मेष राशि के जातको का स्वास्थ्य, संतान सुख और संपत्ति आइए जानते हैं....
मेष राशि के जातको का स्वास्थय (Saturn Transit 2020 Aries Health)
मेष राशि के जातको को इस साल नसों से संबंधित कोई बिमारी हो सकती है। इसके साथ ही इस साल आपको अपने दांतों का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आपको इस साल खाने पीने के संबंध में कोई भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए नहीं तो आपको त्वचा संबंधी कोई बिमारी भी हो सकती है। इसके अलावा इस समय में आपकी सर्जरी के योग भी बन रहे हैं। यदि आप अपने घुटने की सर्जरी करना चाहते थें तो यह समय आपके लिए ठीक है। शनि के इस पूरे गोचर काल में आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। यदि आप व्यायाम नहीं कर सकते तो आपको योगा तो अवश्य ही करना चाहिए। इसके अलावा यादि आप सैर पर जा सकें तो आपकी सेहत के लिए यह भी काफी अच्छा होगा।
मेष राशि के जातको का संतान सुख (Saturn Transit 2020 Aries Children)
मेष राशि के जातको को संतान की और से किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका बच्चा छोटा है तो इस समय में आपको उसकी सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई बच्चा अपने किसी मंदपसंद कॉलेज या स्कूल में एडिमिशन लेना चाहता हैं तो इस समय में उसका दाखिला अवश्य ही हो जाएगा। वहीं यदि आपका कोई बच्चा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है तो उसे भी इस साल सफलता अवश्य ही प्राप्त हो जाएगी। लेकिन आपको इस समय में अपने क्रोध पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान से कोई भी ऐसी बात न कहें जिससे उसका दिल दुखे। ऐसी स्थिति आपके लिए कलह का कारण बन सकती है।
मेष राशि के जातको की संपत्ति (Saturn Transit 2020 Aries Wealth)
मेष राशि के जातको को इस समय में संपत्ति को लेकर किसी तरह के विवाद का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप इस समय में अपना मकान बनवाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा और रूक जाना चाहिए। इसी के साथ इस समय में आपको भूलकर भी प्रॉपर्टी में निवेश नहीं करना चाहिए। लेकिन यदि आप अपनी पत्नी, बच्चों या स्वंय के लिए कोई बीमा लेना चाहते हैं तो इस समय में अवश्य लिजिए। इसके अलावा आपको वाहन खरीदने में भी इस समय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपका वाहन बार- बार इस समय में खराब हो सकता है। शेयर बाजार में भी निवेश करना इस समय में आपके लिए हानिकारक रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS